📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
धर्मशास्त्र

घर व्यवस्थित करते समय रखें दिशा का विशेष ध्यान, धन के देवता कुबेर की बनी रहेगी कृपा!

📅 04 March 2023, 02:26 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
घर व्यवस्थित करते समय रखें दिशा का विशेष ध्यान, धन के देवता कुबेर की बनी रहेगी कृपा!
घर व्यवस्थित करते समय रखें दिशा का विशेष ध्यान, धन के देवता कुबेर की बनी रहेगी कृपा!

वास्तु के अनुसार घर में रखी हुए कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है, जब वह उसकी सही दिशा और जगह पर रखी गई हो। वास्तु शास्त्र के जानकार मानते हैं कि इस दिशा मे कोई भी वस्तु रखते समय विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है। आज हम इस लेख में हम जानेंगे कि घर की उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें रखने से आप पर हमेशा धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है।

तिजोरी:

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में उत्तर दिशा का विशेष महत्व है। जानकारों के मुताबिक इस दिशा में तिजोरी रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस दिशा में तिजोरी रखने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

नीला पिरामिड:

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में नीला पिरामिड रखने से धन संबंधी समस्याएं नहीं होती, इसके अलावा उत्तर दिशा की चाहें तो इस दिशा की दीवारों पर नीला पेंट भी करवा सकते हैं।

लक्ष्मी-गणेश:

वास्तु शास्त्र के मुताबिक ईशान कोण यानी पूर्व और उत्तर दिशा के कोने में धन की देवी मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य गणेश की मूर्ति रखनी चाहिए, इसके साथ ही इस स्थान को विशेष रूप से स्वच्छ भी रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है और आपको कभी पैसों की तंगी नहीं होती।

वहीं आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में आपके इस दिशा में कोई दोष होता है तो आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जानकारों का मानना है कि दिशा दोष होने के कारण घर में हमेशा क्लेश और दरिद्रता छाई रहती है। जबकि यह दिशा सभी तरह के दोषों से मुक्त है तो आपका घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें