📅 Thursday, 08 October 2026 | 10:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,244.55 ▼ -394.15 (-0.54%) • निफ्टी 50: 22,477.35 ▼ -125.70 (-0.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

Vastu Tips : सिर्फ मनी प्लांट, तुलसी ही नहीं घर में लगाएं यह फल का पौधा, कभी नहीं होगी पैसों की कमी, मां लक्ष्मी हमेशा रहेगी प्रसन्न

📅 07 February 2024, 09:10 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Vastu Tips : सिर्फ मनी प्लांट, तुलसी ही नहीं घर में लगाएं यह फल का पौधा, कभी नहीं होगी पैसों की कमी, मां लक्ष्मी हमेशा रहेगी प्रसन्न
Vastu Tips : सिर्फ मनी प्लांट, तुलसी ही नहीं घर में लगाएं यह फल का पौधा, कभी नहीं होगी पैसों की कमी, मां लक्ष्मी हमेशा रहेगी प्रसन्न

Vastu Tips For Pomegranate Tree: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। माना जाता है कि अगर सभी पेड़-पौधे वास्तु के अनुसार घर पर लगाए जाएं, तो वास्तु दोष समाप्त होता है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होगी। इससे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और परिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी और घर में खुशहाली बनी रहेगी। घर में बरकत लाने के लिए अधिकतर लोग तुसी, मनी प्लांट, स्नैक प्लांट जैसे पौधे लगाते हैं लेकिन आप चाहे तो इनके अलावा अनार का पेड़ भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं अनार के पौधे से संबंधित हर एक वास्तु नियम।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अनार का पेड़ लगाने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती हैं और कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

सुख-समृद्धि का प्रतीक

वास्तु के अनुसार, अनार को भाग्य, सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग दिल का प्रतिनिधित्व करता है, जो जीवन में चमक को दर्शाता है और समृद्धि लाता है।

घर पर इस जगह लगाएं अनार का पेड़

वास्तु के अनुसार, अनार का पेड़ घर के सामने या प्रवेश द्वार के दाएं ओर लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस जगह पर ये पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न रहती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, सौभाग्य का आशीर्वाद देती है, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

इस दिशा में लगाएं अनार का पेड़

घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे स्थान को अग्नि का स्थान माना जाता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ वंश में वृद्धि होती है।

इस दिशा में न लगाएं अनार का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अनार का पेड़ कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही घर में अशांति बनी रहती है।

Note - इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें