📅 Sunday, 27 September 2026 | 02:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
धर्मशास्त्र

Vastu Tips : घर में रखें ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी की सदा बनी रहेगी आप पर कृपा

📅 04 February 2022, 01:24 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Vastu Tips : घर में रखें ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी की सदा बनी रहेगी आप पर कृपा
Vastu Tips : घर में रखें ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी की सदा बनी रहेगी आप पर कृपा

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु शास्त्र अनुसार ना बना हो, तो हमारे जीवन में कलह रहती है। साथ ही दरिद्री का वास हो जाता है और जिस घर में दरिद्री का वास हो जाता है, वहां से मां लक्ष्मी चली जाती हैं। वहीं अगर घर को वास्तु शास्त्र द्वारा बनाया गया हो तो उस घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। साथ ही वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। 

आपको बता दें कि अगर किसी वस्तु को उसकी सही दिशा में रखा जाए तो इससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, अगर वहीं वस्तु गलत दिशा में हो तो इसका व्यक्ति की जिंदगी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में घर और घर में रखी वस्तुओं की दिशा की गणना की जाती है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर धन-धान्य से भरा रहे, इसके लिए लोग दिन-रात कड़ी मेहनत भी करते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर ना सिर्फ धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है बल्कि घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है।

तुलसी का पौधा:

हिंदू धर्म में तुलसी को ‘मां’ का दर्जा दिया गया है। साथ ही मान्यता है जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सुख- समृद्धि का वास होता है। पूजा-पाठ में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। नियमित तौर पर विधि-विधान से इसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती हैं।

धातु का कछुआ:

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुआ रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। घर की उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखें की कछुए का मुंछ घर के अंदर की तरफ होना चाहिए। साथ ही आप अपने ऑफिस या दुकान पर भी तांबे के पात्र में कछुआ रख सकते हैं। 

घर के मंदिर में रखें श्री यंत्र:

इस यंत्र में स्वयं मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। मान्यता है जिस घर में श्री यंत्र स्थापित होता है। वहां मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहती है। श्री यंत्र को आप घर के मंंदिर में रख सकते हैं।

क्रिस्टल बॉल को रखें: 

घर के दरवाजे या फिर खिड़की के ऊपर क्रिस्टल बॉल रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह उपाय अपनाने से घर में धन की वृद्धि होती है। इसके अलावा घर में हाथी का स्टैच्यू रखना भी शुभ माना जाता है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें