Vastu Tips For Attracting Money : वास्तु अनुसार इन चीजों को घर में रखने से आती है सुख और समृद्धि, मां लक्ष्मी की रहती है कृपा
कई बार देखा जाता है कि लाइफ में पैसा तो खूब कमा रहे हैं लेकिन तब भी चीजों की पूर्ति नहीं हो पाती है। वहीं कुछ लोग कम धन में ही अपना जीवन अच्छे से गुजार रहे होते हैं। इन लोगों के पास थोड़े ही धन में वो सबकुछ होता है जो अधिक धन कमाने वाले के पास शायद न हो। इसे ही कहते हैं बरकत यानी हर चीज की अच्छे से पूर्ति होना। जानिए वास्तु अनुसार घर में किन चीजों से आती है बरकत…
Share Market : 3 रुपये से कम वाला स्टॉक हुआ 178 का, 1 लाख के बने 65 लाख, जानिए
पश्चिम दिशा में रखें पानी की टंकी:
वास्तु अनुसार पानी की टंकी को हमेशा घर की छत पर पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में किसी भी चीज का अभाव नहीं होता। घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।
धातु से निर्मित मछली और कछुवा रखें:
वास्तु-शास्त्र के मुताबिक घर में धातु से निर्मित मछली और कछुवा रखना भी शुभ होता है। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ धन का आगमन भी होता है और दरिद्रता दूर होती है।
मां लक्ष्मी की रखें मूर्ति:
लक्ष्मी माता को धन की देवी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उत्तर दिशा की तरफ लक्ष्मी माता की वह मूर्ति रखनी चाहिए जिसमें माता कमल पर विराजमान हों और सोने के सिक्के गिरा रहीं हों। मान्यता है कि इस तस्वीर को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है और धन की कमी दूर होती हैं।
इस दिशा में स्थापित करें पिरामिड:
घर में उत्तर दिशा की तरफ पानी से भरा घड़ा रखना भी शुभ माना जाता है ऐसा करने से आर्थिक तंगी नहीं आती।चांदी, पीतल अथवा तांबें से बने पिरामिड को घर में रखने से भी बरकत होती है। पिरामिड को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां घर के सदस्य एक साथ ज्यादा समय व्यतीत करते हों।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Navpancham Rajyog 2026: शनि-गुरु की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते