सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
सावन के मास में भगवान शिव की पूजा तो होती है। इसके अलावा सूर्य की आराधना करने के लिहाज से भी यह मास बहुत अहम है। इसी महीने के दौरान सूर्य अपनी राशि सिंह में प्रवेश करते हैं, जिससे सूर्य का सभी राशियों पर कई गुना असर बढ़ जाता है। सूर्य देव मंगलवार को कर्क राशि से निकलकर अपनी सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस समय सूर्य देव की पूजा करने से कई बीमारियां दूर होगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कोई भी ग्रह जब अपनी राशि में आता है, तो वह बलवान हो जाता है। उसका असर भी कई गुना बढ़ जाता है। सूर्य को ज्योतिष में सबसे अहम ग्रह माना गया है। वह आत्मविश्वास, स्वास्थ, पराक्रम एवं मान सम्मान आदि के कारक हैं। उनका अपनी राशि सिंह में आने से सभी 12 राशियों पर असर होगा। सूर्य के आत्म कारक ग्रह होने के कारण उसका बहुत बढ़ा हुआ प्रभाव बीमारियों को खत्म करेगा तथा लोगों में आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
इस समय सिंह राशि में सूर्य के मित्र ग्रह मंगल बुध विराजमान हैं। सूर्य सिंह राशि में जाकर बुध ग्रह के साथ 26 अगस्त तक बुधादित्य योग का निर्माण भी करेंगे। इसके साथ ही सूर्य और गुरु एक दूसरे के आमने-सामने होकर शुभ स्थिति में रहेंगे। सूर्य के इस परिवर्तन से मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि की बल्ले होगी। वहीं वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को जरा संभलकर चलना होगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Tulsi Vivah 2026: घर पर कैसे कराएं तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह? जानें पूजा विधि, सामग्री और जरूरी नियम
20 को आयोजित विराट दीप महायज्ञ मिशन : समय चुपचाप बैठने का नहीं, युग निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का है...
Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी के बाद क्यों किया जाता है तुलसी विवाह? जानें शादी-विवाह से क्या है इसका खास कनेक्शन
Numerology : IAS- IPS बनते हैं इस तारीख को जन्में बच्चे, बेहद तेज चलता है इनका दिमाग, क्या है आपके बच्चे का मूलांक
Tulsi Vivah 2026: आखिर क्यों भगवान विष्णु को मिला था पत्थर बनने का श्राप? जानें माता वृंदा और जलंधर की पूरी पौराणिक कथा