📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
धर्मशास्त्र

Mole on Shoulder : कंधे के तिल से जानें कैसा होगा आपका भविष्य, सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है खास

📅 04 February 2022, 01:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Mole on Shoulder : कंधे के तिल से जानें कैसा होगा आपका भविष्य, सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है खास
Mole on Shoulder : कंधे के तिल से जानें कैसा होगा आपका भविष्य, सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है खास

ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंग और उन पर मौजूद तिलों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और फ्यूचर के बारे में बताया जाता है। शरीर पर तिल किस स्थान पर है इस बात पर बहुत कुछ निर्भर करता है। समुद्र शास्त्र यह भी बताता है कि जिन लोगों के कंधे पर तिल होता है वह बहुत खास होते हैं। साथ ही यह बताया जाता है कि इनमें कुछ खासियत होती हैं। आइए जानते हैं…

दाहिने कंधे पर तिल का मतलब:

समुद्र शास्त्र यह कहता है कि जिन लोगों के दाहिने कंधे पर तिल होता है वह लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं। ये लोग जहां जाते हैं, वहां का माहौल खुशनुमा कर देत हैं। इन्हें बहुत जल्दी कोई व्यक्ति या परिस्थिति प्रभावित नहीं कर पाती है। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही इन लोगों के शौक बहुत महंगे होते है और ये अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत करते हैं।

बाएं कंधे का तिल से मिलती है क्या खूबी:

 कहा जाता है कि जिन लोगों के बाएं कंधे पर तिल होता है वह लोग मस्तमौला होते हैं। इन्हें अपनी पूरी जिंदगी एडवेंचर में बिताने की इच्छा होती है। ऐसे लोगों का मानना होता है कि जीवन में हरेक कार्य करना चाहिए। यह लोग सही-गलत के बारे में ज्यादा विचार नहीं करते हैं। ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं, पहले से ही परिस्थिति को भाप कर चलते हैं। साथ ही ये लोग कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। ये हर काम को समय पर पूरा करते हैं। इन्हें लेटलतीफी पसंद नहीं होती।

दिल के राज रखते हैं छुपाकर:

सामुद्रिक शास्त्र यह बताता है कि जिन लोगों के कंधे के पिछले भाग पर तिल होता है वह लोग अपने दिलों के राज को छुपा कर रखते हैं। ऐसे लोगों को लोगों से बातें करना पसंद नहीं होता है। ये लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। ये जीवन में अचानक से निर्णय लेकर सबको चौंका देते हैं. ये साधारण जीवन जीना वैसे पसंद करते हैं और पैसे जोड़ने में भी विश्वास रखते हैं। 

होते हैं बहुत भावुक:

बताया जाता है कि जिन लोगों के कंधे के आगे की ओर तिल होता है ऐसे लोग भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर होते हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर रोना आ जाता है। इन लोगों को चिल्लाना पसंद नहीं होता। साथ ही ये लोग शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इनको जीवन में शांति पसंद होती है। ये दोस्ती भी उन लोगों से करते हैं जो इनकी भावनाओं की कद्र करते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें