📅 Sunday, 27 September 2026 | 04:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
धर्मशास्त्र

गायत्री मंत्र के जरूरी नियम, ना करें ये 5 गलतियां, फायदे की जगह होगा नुकसान

📅 13 September 2022, 11:19 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गायत्री मंत्र के जरूरी नियम, ना करें ये 5 गलतियां, फायदे की जगह होगा नुकसान
गायत्री मंत्र के जरूरी नियम, ना करें ये 5 गलतियां, फायदे की जगह होगा नुकसान

ॐ भूर्भुवः स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं। भर्गोदेवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्। यह मंत्र आप सभी अच्छे से जानते हैं। इसे गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) कहा जाता है। हिंदू धर्म में यह मंत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं इस मंत्र से आपको ईश्वर से जुड़ने में मदद मिलती है। यह एक चमत्कारी मंत्र होता है जिसका नियमित जाप करने से कई लाभ मिलते हैं। हालांकि इस मंत्र को जपने के कुछ नियम भी हैं। इन नियमों का पालन ना करने पर लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।

गायत्री मंत्र के जरूरी नियम

1. गायत्री मंत्र के जाप का एक सही समय होता है। इसे सूर्योदय से दो घंटे पहले और सूर्यास्त के एक घंटे बाद तक जपा जा सकता है। इसके अलावा बाकी समय पर इसका जप करने से आपको वह लाभ नहीं मिलेगा जिसकी आप आशा रखते हैं।

2. गायत्री मंत्र को कभी भी रात के समय नहीं जपना चाहिए। रात्रि में यदि आप इस मंत्र को जपते हैं तो आपको इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस मंत्र को आप बिना होंठ हिलाए यानि मन में ही मौन रहकर भी जप सकते हैं।

3. गायत्री मंत्र का जाप करते समय आपको पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इसे काले या गहरे रंग के कपड़ों में नहीं जपा जाता है। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि कपड़े धुले हुए और साफ होना चाहिए। वहीं आपका स्नान करा हुआ होना भी जरूरी है।

4. आप किस दिशा में मुंह कर गायत्री मंत्र का जाप करते हैं यह भी बहुत मायने रखता है। इस मंत्र के जाप के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करना उत्तम माना जाता है। वहीं कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह कर जाप नहीं करना चाहिए।

5. जिस दिन आप मांस, मछली या मदिरा पान जैसी चीजों का सेवन करें उस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से हरहाल में बचे। यदि आप यह नियम तोड़ते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।

गायत्री मंत्र के लाभ

1. यदि आपको बहुत गुस्सा आता है तो आपको सुबह और शाम रोज गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपका क्रोध शांत हो जाएगा। आप मीठी वाणी बोलने लगेंगे।

2. यदि आप अपने काम या पढ़ाई में फोकस बढ़ाना चाहते हैं तो रोज गायत्री मंत्र का जाप करना शुरू कर दें। इससे आपका दिमाग बहुत तेज और शार्प हो जाएगा। यह आपकी मेमोरी पावर को भी बढ़ाएगा। इससे आपकी डेली प्रोडक्टिविटी बढ़ जाएगी।

3. यदि आपको किसी कार्य को पूर्ण करने में बहुत बाधा आ रही है तो उसे शुरू करने से पहले इस मंत्र का जाप कर लें। माना जाता है कि इससे मुश्किल से मुश्किल काम आसानी से और जल्दी हो जाता है।

4. गायत्री मंत्र के नियमित जाप करने से आप कई तरह के रोगों से भी मुक्त रहते हैं। इससे आपका शरीर सेहतमंद रहता है। साथ ही आपके चेहरे पर भी एक चमक आ जाती है।

5. जो व्यक्ति कुछ ज्यादा ही नेगेटिव सोचता है उसे भी गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उसकी सोच पॉजिटिव हो जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें