📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

अगर आपकी हथेली में है ऐसी रेखा तो विवाह में हो सकती है देरी, तुरंत करे चेक

📅 10 January 2022, 09:25 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अगर आपकी हथेली में है ऐसी रेखा तो विवाह में हो सकती है देरी, तुरंत करे चेक
अगर आपकी हथेली में है ऐसी रेखा तो विवाह में हो सकती है देरी, तुरंत करे चेक

हस्तेरखा शास्त्र अनुसार हाथ की रेखाएं हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताती हैं। हाथ में भाग्य रेखा, जीवन रेखा, ह्रदय रेखा के साथ ही एक रेखा विवाह की भी होती है। जो ये बताती है कि किसी व्यक्ति की शादी कब होगी। विवाह रेखा हाथ में बुध पर्वत के पास सबसे छोटी वाली उंगली के निचले हिस्से में होती है। किसी व्यक्ति के हाथ में एक तो किसी के हाथ में एक से अधिक विवाह रेखा भी होती है। जानिए विवाह रेखा का क्या होता है मतलब।

शादी में हो सकती है देरी:

जिस व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ह्रदय रेखा के करीब होती है उनकी शादी 25 साल की उम्र तक हो जाती है। वहीं जिनकी विवाह रेखा छोटी उंगली से जितनी करीब होती है उनकी शादी उतनी ही देर से होती है। जिन लोगों के हाथ में बृहस्पति अपने स्थान से शनि की तरफ झुका हुआ होता है उनकी शादी अमूमन 30 साल के बाद होने की संभावना रहती है। यदि विवाह रेखा ऊपर की ओर आती हुई ह्रदय रेखा से जान मिले या फिर विवाह रेखा पर तिल या क्रॉस का निशान हो तो भी शादी देरी से होने की संभावना रहती है।

हो सकता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर: 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा बीच में से टूट जाती है उनका वैवाहिक जीवन लंबे समय तक नहीं चल पाता। ऐसे में किसी न किसी कारण पति पत्नी के अलग होने की संभावना रहती है। यदि विवाह रेखा के साथ कोई अन्य रेखा चल रही हो तो व्यक्ति का अपने जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य से संबंध होने के संकेत मिलते हैं।

हो सकते हैं दो विवाह:

 हाथ में कई विवाह रेखा का होना तलाक या शादी के बाद अफेयर चलने का संकेत माना जाता है। जिनके हाथ में दो विवाह रेखाएं हैं जिनमें से एक स्पष्ट है और दूसरी महीन लेकिन बुध पर्वत तक विकसित हो तो ऐसी रेखा भी जीवन में दो शादियां होने का संकेत देती हैं। ये आपके किसी गंभीर लव रिलेशन के होने का भी संकेत देती है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें