📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
धर्मशास्त्र

Holi special : होलिका दहन की रात करें आटे के दीपक का ये टोटका, चारों तरफ से बरसेगा पैसा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

📅 13 March 2022, 10:59 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Holi special : होलिका दहन की रात करें आटे के दीपक का ये टोटका, चारों तरफ से बरसेगा पैसा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
Holi special : होलिका दहन की रात करें आटे के दीपक का ये टोटका, चारों तरफ से बरसेगा पैसा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ तले दबे रहना एक बहुत बड़ी समस्या है। कर्ज से इंसान न सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको कर्ज से मुक्ति पाने और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का एक रामबाण इलाज बताने जा रहे हैं।

कर्ज से छुटकारा दिलाएगा आटे के दीपक का उपाय

आटे के दीपक का एक खास उपाय आपको कर्ज से मुक्ति दिला सकता है। यह उपाय आपको होलिका दहन की रात करना होगा। इस वर्ष होलिका दहन 17 मार्च को है। इस उपाय को करने से पुराने से पुराना कर्ज भी उतर जाता है।

इसके साथ ही इस उपाय से जीवन की कई समस्याएं दूर होती है। इतना ही नहीं इस उपाय से शुभ कार्य को करने में आ रही बाधाएं भी दूर होती है। यदि आप आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो भी यह उपाय आपके लिए बड़ा लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

होलिका दहन की रात ऐसे करें उपाय

इस उपाय को करने के लिए आपको सबसे पहले आटे का इस्तेमाल कर 5 मुखी आटे का दीपक बनाना होगा। इसके बाद इस दीपक में सरसों का तेल भर दें। अब इसमें काले तिल के कुछ दाने भी डाल दें। इसके बाद इसमें एक बताशा, थोड़ा सा सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का भी डालें।

अब इस दीपक को होलिका दहन की रात होलिका की अग्नि से प्रज्वलित करें। फिर दीपक को अपने घर ले आएं। इसके बाद इस दीपक से घर की आरती उतारें। जहां आप पैसा रखते हैं जैसे तिजोरी या अलमारी वहाँ भी आरती उतारें। अब भगवान के सामने आरती उतारें और उन्हें अपनी समस्या बताएं।

इसके बाद दीपक को एक सुनसान चौराहे पर ले जाकर रख दें। इस दौरान ध्यान रहे की आप पीछे मुड़कर न देखें। रास्ते में कहीं रुपए भी नहीं। किसी से कोई बात भी नहीं करें। बस सीधा घर आ जाए। घर में प्रवेश करने से पहले मुंह-हाथ धो लें।

अब एक बार फिर भगवान के सामने हाथ जोड़ उनके सामने सिर झुकाएं। उन्हें अपनी समस्या बताएं। जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। वहीं अन्य दुख तकलीफें भी दूर होगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें