📅 Sunday, 27 September 2026 | 02:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
धर्मशास्त्र

स्वप्न शास्त्र : सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने

📅 24 March 2024, 08:12 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्वप्न शास्त्र : सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने
स्वप्न शास्त्र : सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में शादी में जाना क्या संकेत देता हैं जाने

Sapne me shadi me jana / Sapne me khud ki shadi dekhna : शादी के सपने अक्सर लोग देखते हैं। कोई शादी में खुद को खाने खाते हुए देखता हैं तो कोई खुद को दुल्हन बने, ऐसे सपने देखने के बाद लोगों के मन यह सवाल आना लाजमी हैं की ऐसे सपने क्या संकेत देना चाहते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का सही और सटीक अर्थ बताया गया हैं। शादी के सपने लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं। परन्तु शादी के कुछ सपने बेहद अशुभ माने जाते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं की सपने में खुद को दुल्हन बने देखना और सपने में खुद की दूसरी शादी होते हुए देखना क्या इशारा करता हैं।

Dream Definition Sapne me khud ko dulhan bante dekhna

स्वप्न शास्त्र इस सपने को अशुभ मानती हैं। ऐसा सपना भविष्य में ऐसी समस्यायों के आगमन के संकेत हैं जो लड़की को विषम परिस्थितियों में डाल सकती हैं। सपने में खुद को दुल्हन बने देखना जिन्दगी में अधूरेपन की और इशारा करता हैं। आपकी कोई इच्छा अधूरी रह सकती हैं। अगर कोई शादी शुदा महिला खुद को सपने में दुल्हन बने देखती हैं तो यह दाम्पत्य जीवन में आने वाली मुश्किलों की और इंगित करता हैं। अत: ऐसे सपने देखने के बाद स्त्री को सतर्क रहना चाहिए।

Dream Definition Sapne me Shadi me Jana 

अगर सपने में आपने खुद को दोस्तों या रिश्तेदारों की शादी में जाते हुए देखा हैं तो सावधान हो जाइए। दरसल स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना अशुभ हैं जो संकेत देता हैं की आपके बने बनाएं कार्य में बाधा उत्पन्न होने वाली हैं। यह सपना आर्थिक समस्यायों को इंगित करता हैं। जिसका मतलब हैं की आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य जैसे व्यापार, यात्रा, सैलरी आदि में रुकावट आएगी। कार्यों में रुकावट आर्थिक परेशानी का सबब बन सकती हैं।

Dream Definition Sapne me shadi me khana khate hue dekhna

खाने खाते हुए खुद को देखना अच्छा सपना माना जाता हैं। अगर आपने सपने में किसी की शादी में खुद को खाना खाते हुए पाया हैं तो इसका मतलब हैं की जल्द ही आपके परिवार के किसी सदस्य की शादी होने वाली हैं। यह सपना शुभ समाचार मिलने की और इंगित करता हैं। निकट समय आपके परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। स्वप्न शास्त्र कहता हैं की यह सपना आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने वाला सपना हैं। जल्द ही जीवन में कुछ महत्वपूर्ण साकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

Dream Definition Sapne me khud ko saja hua dekhna

अगर कोई अविवाहित लड़की खुद को सपने में लहंगा, साड़ी और मेकअप किये हुए देखती हैं तो इसका मतलब हैं की आपको जल्द ही आपका हमसफर मिलने वाला हैं। परन्तु ठीक इसके विपरीत अगर कोई लड़की या लड़का खुद को शादी के लिए सजा हुआ देखता हैं तो यह अशुभ माना जाता हैं। जी हाँ, सपने में खुद को दूल्हा या दुल्हन बने देखना अशुभ हैं। इसका मतलब हैं की लम्बे समय से जिस कार्य को पूर्ण होने का आप इन्तेजार कर रहे हैं उसमें काफी समय लग सकता हैं। निकट समय वर्तमान की अपेक्षा और ज्यादा परेशान कर सकती हैं। आप के ऊपर कुछ ऐसे संकट आ सकते हैं जो मानसिक तौर पर आपको सता सकती हैं। ऐसी स्थिति में मां दुर्गा की पूजा करें।

Dream Definition Sapne me Khud ki dusri shadi hote dekhna

शादी के सपने हमेशा शुभ नहीं होते हैं। सपने में खुद की दूसरी शादी होते हुए देखना अशुभ माना जाता हैं। यह सपना रिश्तों में आने वाले दरार को दर्शाता हैं। आने वाला समय आपके लिए अनुकूल नहीं हैं। आपकी शादी-शुदा जिन्दगी में कुछ ऐसी समस्याएं आ सकती हैं जिसकी वजह से पति-पत्नी का रिश्ता बुरी तरह प्रभावित हो सकता हैं। यह सपना वर्तमान शादी से असंतुष्ट होने का सूचक हैं। अगर आप अपनी पत्नी से प्रेम नहीं करते हैं तो आगे चलकर स्थिति और बिगड़ सकती हैं। इसलिए स्थिति को समझते हुए पत्नी के साथ समय व्यतीत करें। पत्नी को समझने का प्रयत्न करें। दूसरी शादी आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं लेकर प्रस्तुत होगी इसलिए पहली शादी को बचाने का प्रयत्न करें।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें