📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
धर्मशास्त्र

दीपावली महापर्व श्री महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त योग

📅 11 November 2023, 04:02 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दीपावली महापर्व श्री महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त योग
दीपावली महापर्व श्री महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त योग

श्री महालक्ष्मी पूजन प्रदोष युक्त अमावस्या को स्थिर लग्न व स्थिर नवमांश में किया जाना श्रेष्ठ होता हैं, इस वर्ष कार्तिक कृष्णा अमावस्या 12 नवम्बर 2023 रविवार को दोपहर 2.45 बजे  से शुभारंभ है, जो  13 नवम्बर 2023 सोमवार को दोपहर  2.57 बजे तक रहेंगी, अत : 12 नवम्बर 2023 रविवार को प्रदोष व्यापिनी अमावस्या होने से इसी दिन दीपावली मनाई जाकर लक्ष्मी पूजन किया जायेगा. जिसमें सूर्यास्त 5.34 से रात्रि 8.08 बजे तक  प्रदोष काल है, वृष लग्न रात्रि 5.48 बजे से 7.45 बजे तक है, जिसमें  कुम्भ का नवमांश रात्रि 6.01 बजे से 6.13 तक रहेगा, जो श्रेष्ठ समय है.

मनु ज्योतिष एंव वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि निशिथ काल अद्र्धरात्रि  23.45 बजे से 24.37 बजे तक सिंह लग्न  अद्र्धरात्रि 24.18 से अन्तरात्रि  26.34 तक  श्रेष्ठ है। चौघडिय़ा अनुसार सांयकाल 05.34 से रात्रि 10.34 तक शुभ अमृत चर के अद्र्धरात्रि  बाद लाभ का 01.50 बजे से 03.29 तक अन्तरात्रि  05.08 बजे से 06.48 बजे तक शुभ का चौघडिय़ा  रहेगा।

दिवाकाल में चौघडिय़ा अनुसार  चर लाभ अमृत के सुबह 08.08 बजे से दिन में 12.11 बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.47 से 12.33 बजे तक रहेगा। शुभ का दोपहर 01.31 बजे से 02.51 बजे तक रहेगा, व्यापारी वर्ग के लिए धनु लग्न सुबह 09.26 से 11.30 तक कुम्भ लग्न दोपहर 01.14 बजे से 02.44 बजे तक है। महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि प्रदोष व्यापिनी तिथि अमावस्या रविवार को सूर्य देव विशाखा नक्षत्र स्वामी वृहस्पति, तुला राशि, स्वामी शुुक्र,चन्द्रदेव स्वाति, नक्षत्र स्वामी, राहू, तुला, राशि, स्वामी शुक्र, शुक्र देव, हस्त नक्षत्र, स्वामी चन्द्र, कन्या राशि, स्वामी बुध, शनिदेव स्व राशि कुम्भ बुध, वृश्चिक राशि में स्वामी मंगल का  गोचर में उत्तम योग बन रहा है।

कालपुरूष की कुंडली में  सप्तम भाव तुला राशि शुक्र की हैं। शुक्र सर्वभोगप्रद वीर्यतत्व प्रदान भौतिक सुखों का भोग कारक है, राहू उच्च ख्याति आकस्मिक लाभ का कारक है, ग्रहों का केन्द्र व त्रिकोण मधुर सम्बन्ध  होने से विधा सुख संतान भोतिक सुखों धनकारक महालक्ष्मी योग बन रहा है, साथ ही स्वास्थ्य लाभ पराक्रम वृद्धि सर्व बाधा निवारण के  योग बन रहे हैं। 

महर्षि बाबूलाल शास्त्री

मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक राजस्थान 

मो. 9413129502, 8233129502

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें