📅 Sunday, 27 September 2026 | 04:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
धर्मशास्त्र

अशोक वृक्ष का ये टोटका अपनाएं, दूर होंगे आर्थिक संकट, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

📅 16 March 2022, 11:21 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अशोक वृक्ष का ये टोटका अपनाएं, दूर होंगे आर्थिक संकट, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
अशोक वृक्ष का ये टोटका अपनाएं, दूर होंगे आर्थिक संकट, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

पेड़ पर्यावरण का एक अभिन्न अंग हैं।  हमारे सामान्य जीवन के उपयोग से लेकर उपचारो तक तक पेड़ किसी न किसी रूप में हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग रहे हैं। इनका न केवल वैज्ञानिक और वास्तु में महत्व है बल्कि ज्योतिष में भी इनका बहुत महत्व है। अशोक का पेड़ एक ऐसा पेड़ माना जाता हैं जहाँ यह पेड़ जहां होता हैं वहां कोई शोक नहीं रहता। इसका महत्व तो रामायण में भी गाया गया है। मांगलिक कार्यों में भी अशोक के पत्तों का काफी प्रयोग किया जाता है।

मान्यता हैं की इस वृक्ष पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है। जिससे ये पेड़ जिस जगह पर लगा होता है। वहां पर सभी कार्य पूरी तरह से निर्विघ्न  रूप से सम्पन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस स्थान पर अशोक का पेड़ लगा होता है, उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही वहां का वातावरण शांत और खुशहाल रहता है। इसके अलावा घर की सुख-शांति और धन-प्राप्ति के लिए अशोक के पत्ते से टोटके भी किए जाते हैं।

किसी शुभ मुर्हूत में अशोक वृक्ष की जड़ को निकालकर उसे स्वच्छ जल अथवा गंगा जल से शुद्ध करके अपने घर के मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के मन्त्र से 108 बार जाप करें। इसके बाद इस जड़ को लाल कपड़े या लाल धागे में अपने शरीर पर धारण करने से कार्यों में शीघ्र से शीघ्र सफलता मिलने लगती है। इसके अलावा इसकी मूल जड़ को शुद्ध करके तकिये के अन्दर रखने से वैवाहिक संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।

व्यवसाय में लगातार हानि का सामना कर रहे लोग अशोक वृक्ष के बीजों को स्वच्छ करके धूप व अगरबत्ती देना चाहिए और आँखें बंद करके समस्या से छुटकारा देने की प्रार्थना करनी चाहिए। इसके बाद इन बीजों में से एक बीज लेकर उसे किसी ताबीज में भरकर गले में पहनना चाहिए। बाकी बचे बीजों को धन रखने के स्थान पर सुरक्षित रख दें। ये उपाय करने के लिए शुक्ल पक्ष का पहला बुधवार सबसे शुभ माना जाता है।

स्नानादि करने के बाद अशोक के पेड़ पर प्रतिदिन जल चढ़ाने से उस घर में मां भगवती की कृपा विद्यमान रहती है। उस मकान में रोग,शोक एवं गृह कलेश अशान्ति आदि समस्यायें नहीं आती हैं। इसके अलावा ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। हर शुक्रवार को अशोक के वृक्ष के नीचे घी और कपूर मिश्रित दिया जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें