📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
धर्मशास्त्र

वास्तु अनुसार घर में ये 4 चीजें रखने से कभी नहीं होती धन की कमी, जाने क्या

📅 11 January 2022, 12:38 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वास्तु अनुसार घर में ये 4 चीजें रखने से कभी नहीं होती धन की कमी, जाने क्या
वास्तु अनुसार घर में ये 4 चीजें रखने से कभी नहीं होती धन की कमी, जाने क्या

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज में एक ऊर्जा होती है, जिसका मनुष्य के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर किसी वस्तु को उसकी सही दिशा में रखा जाए तो इससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, अगर वही वस्तु गलत दिशा में हो तो इसका व्यक्ति की जिंदगी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में घर और घर में रखी वस्तुओं की दिशा की गणना की जाती है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर धन-धान्य से भरा रहे, इसके लिए लोग दिन-रात कड़ी मेहनत भी करते हैं।

हालांकि कई बार ऐसा होता है की घर में पैसा टिक नहीं पाता और लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर ना सिर्फ धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है बल्कि घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है।

तुलसी का पौधा:

हिंदू धर्म में तुलसी को ‘मां’ का दर्जा दिया गया है। पूजा-पाठ में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। नियमित तौर पर विधि-विधान से इसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती हैं।

मिट्टी का घड़ा: 

आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में मिट्टी का एक घड़ा पानी से भरकर रख दें। इससे पैसों की तंगी नहीं होती। साथ ही इस बात का ध्यान रखें की यह घड़ा कभी खाली ना हो पाए।

धातु का कछुआ: 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुआ रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। घर की उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखें की कछुए का मुंछ घर के अंदर की तरफ होना चाहिए।

क्रिस्टल बॉल:

घर के दरवाजे या फिर खिड़की के ऊपर क्रिस्टल बॉल रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह उपाय अपनाने से घर में धन की वृद्धि होती है। इसके अलावा घर में हाथी का स्टैच्यू रखना भी शुभ माना जाता है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें