📅 Monday, 28 September 2026 | 11:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राज्य

Weather Update: अगले कुछ दिन देश के इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने चेताया

📅 31 August 2023, 12:32 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Weather Update: अगले कुछ दिन देश के इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने चेताया
Weather Update: अगले कुछ दिन देश के इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने चेताया

Weather Update: नई दिल्ली। रक्षा बंधन पर्व के बाद देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है, जिससे यहां पड़ रही गर्मी से राहत लोगों को राहत मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आइएमडी) के अनुसार अगले चार दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। आइएमडी के अनुसार 2 सितंबर तक पूर्वोत्तर के राज्यों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान है।

अगले कुछ दिनों तक त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, मेघायल, असम और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। 31 अगस्त को कुछ इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। उधर समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में रायलसीमा और यानम क्षेत्र में आसमानी बिजली के साथ आंधी आ सकती है।

भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

भारतीय मौसम विभाग ने 2 सितंबर तक मेघायल और असम के साथ त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सिक्किम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार में 2 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें