DJ की आवाज से दूल्हे की मौत, पहले घबराहट हुई, जयमाला के बाद स्टेज पर बेहोश होकर गिरा
सीतामढ़ी में जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दूल्हे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इस आवाज की वजह से दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है।
घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव की है। दूल्हे ने कई बार डीजे को दूर ले जाने को कहा, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण जयमाल खत्म होते ही दूल्हा अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिर गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान परिहार के मनिथर गांव वार्ड-9 के रहने वाले स्वर्गीय गुदर राय के बेटे सुरेंद्र कुमार (30) के रूप में की गई है।
जयमाला के बाद बेहोश होकर गिरा दूल्हा
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेज पर जयमाल के बाद दोनों अपने रिश्तेदार, परिवार और दोस्तों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग इधर उधर भागने लगे। दूल्हे की तरफ से आए लोग बिना खाना खाए लौट गए।
सुरेंद्र के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। अपने तीन भाइयों में वो सबसे छोटा था। सुरेंद्र रेलवे ग्रुप डी की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। स्थानीय लोग बार-बार यही कह रहे थे कि सुरेंद्र के कहने पर अगर डीजे को बंद कर दिया गया होता तो शायद यह घटना नहीं हुई होती।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात