📅 Wednesday, 11 November 2026 | 10:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राज्य

दरवाजे पर बारात का इंतजार करती रही दुल्हन, अचानक पहुंच गई गर्लफ्रेंड, और फिर हो गया कांड...

📅 06 May 2025, 10:55 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दरवाजे पर बारात का इंतजार करती रही दुल्हन, अचानक पहुंच गई गर्लफ्रेंड, और फिर हो गया कांड...
दरवाजे पर बारात का इंतजार करती रही दुल्हन, अचानक पहुंच गई गर्लफ्रेंड, और फिर हो गया कांड...

बागपत: हर माता-पिता का सपना होता है कि वह अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करें, उसकी हर इच्छा को पूरा करें। लेकिन बागपत में एक पिता का सपना तब टूट गया, जब उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन जब बारात चौखट पर आने वाली थी, तो एक शर्मनाक सच सामने आया। दूल्हे की प्रेमिका ने खुलासा किया कि वह दूल्हा बनने जा रहे गौरव के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंध में थी और वह तीन महीने की गर्भवती है।

गौरव का काला सच

जब दुल्हन के परिवार के लोग लगन और सगाई लेकर दूल्हे के घर दिल्ली पहुंचे, तो प्रेमिका ने बताया कि यदि प्रीति और गौरव की शादी हुई तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इस खुलासे के बाद दुल्हन के परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। दुल्हन के पिता और परिवार के बाकी सदस्य बिना शादी की कोई प्रक्रिया किए घर लौट गए।

शादी की तैयारियां बर्बाद

दुल्हन बनने जा रही प्रीति के पिता ने एक-एक करके अपनी बेटी की शादी के लिए करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे, और घर में सभी शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। इस तरह के अचानक खुलासे ने पूरे परिवार को सदमा दिया। दुल्हन प्रीति ने बताया कि वह चौखट पर बारात का इंतजार कर रही थी, लेकिन जब यह सच्चाई सामने आई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई।

क्षेत्र में चर्चा, कार्रवाई की मांग

अब इस पूरे मामले में क्षेत्र में इस संगीन घटना को लेकर चर्चा हो रही है और दुल्हन पक्ष दूल्हे के परिवार पर ठोस कार्रवाई की मांग कर रहा है। प्रीति ने बताया कि उसके पिता ने बहुत मेहनत से इस शादी के लिए पैसे जुटाए थे, और अब वह चाहते हैं कि पुलिस आरोपी गौरव और उसके परिवार पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि यह घटना दूसरों के लिए एक उदाहरण बने और किसी और लड़की की जिंदगी बर्बाद न हो। पइस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी गौरव और उसके परिवार के खिलाफ जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें