📅 Monday, 23 November 2026 | 08:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,500 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
राज्य

Superstar Puneeth Rajkumar : आखिरी झलक पाने के लिए उमड़ा फैंस का हुजूम, बेंगलुरु हाई अलर्ट पर, PM Modi ,CM बसवाराज ने अभिनेता के आकस्मिक निधन पर जताया दुःख

📅 30 October 2021, 01:23 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Superstar Puneeth Rajkumar : आखिरी झलक पाने के लिए उमड़ा फैंस का हुजूम, बेंगलुरु हाई अलर्ट पर, PM Modi ,CM बसवाराज ने अभिनेता के आकस्मिक निधन पर जताया दुःख
Superstar Puneeth Rajkumar : आखिरी झलक पाने के लिए उमड़ा फैंस का हुजूम, बेंगलुरु हाई अलर्ट पर, PM Modi ,CM बसवाराज ने अभिनेता के आकस्मिक निधन पर जताया दुःख

कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार की दोपहर को हार्ट अटैक से निधन हो गया जिसके बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कहा जा रहा है कि, अभिनेता को हार्टअटैक के तुरंत बाद बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पुनीत राजकुमार की अंतिम झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस भीड़ को काबू करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज भी अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने अभिनेता के निधन पर दुःख जताया।

रिपोर्ट की माने तो पुनीत राजकुमार का शव बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है जहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लाखों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर फैंस पुनीत राजकुमार का आखरी बार चेहरा देखना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि, पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को उनकी बेटी के अमेरिका से लौटने के बाद बेंगलुरु में होगा।

पुनीत के निधन से कर्नाटक में शोक की लहर है, वहीं फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। पुनीत राजकुमार के निधन के बाद बेंगलुरु में दो रात के लिए शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई है। साथ ही कर्नाटक पुलिस सतर्क है कि कोई अप्रिय घटना ना हो। पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन पर कर्नाटक के सीएम बसवाराज बोम्मई ने दुख जताया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अभिनेता के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से बॉलीवुड और साउथ सहित कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’

ये भी पढ़े : EPFO ने जारी की जरूरी सूचना: PF के पैसे पर आ सकता है बड़ा संकट, अगर नहीं मानी बात तो होगा बड़ा नुकसान !!

कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने लिखा कि, “कन्नड़ स्टार श्री पुनीत राज कुमार के आकस्मिक निधन से मैं बुरी तरह से शॉक्ड हूं। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए यह आघातजनक है और इससे कर्नाटक के सभी लोग दुखी हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे और राज कुमार को चाहने वालों को इस आघात को सहने की शक्ति दे।”

बॉलीवुड की बात करें तो अजय देवगन, विवेक ओबरॉय, अनिल कपूर, सोनू सूद, राम गोपाल वर्मा, बोनी कपूर, ऋचा चड्ढा, तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और रितेश देशमुख जैसे सहित कई बड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता की मौत पर दुख जताया है।

बता दें कि, पुनीत ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित  किया जा चुका था। पुनीत कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के लिए नंदिनी के ब्रांड एंबेसडर भी थे। कहा जाता है कि इसके लिए पुनीत कोई चार्ज नहीं लेते थे। इसके अलावा आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी उन्हें अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया हुआ था। वहीं पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे। खास बात यह है कि पुनीत के पिता कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक ऐसे अभिनेता थे जिन्हें ‘दादा साहब फाल्के अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

पुनीत राजकुमार ने अपने करियर में करीब 29 कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्हें अपनी फिल्म ‘चालिसुवा मोदागालु’ और ‘येराडु नक्षत्रगलु’ में शानदार एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार का ‘कर्नाटक राज्य पुरस्कार’ से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने वीरा कन्नाडिगा, आकाश, अरसू, अजय, मिलाना, वामशी, मौर्य, अभी, हुद्गुरु, जैकी, राम, राजकुमार, अंजनी पुत्र और अप्पू जैसी फिल्मों में काम किया था।

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120% रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

वर्कआउट करते समय आया हार्ट अटैक

रिपोर्ट की माने तो पुनीत राजकुमार जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस दौरान उन्हें आनन-फानन में बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया और आईसीयू में उनका इलाज भी चला। डॉक्टर ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी वह हार गए और राजकुमार ने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि इन दिनों पुनीत चेतन कुमार की निर्देशित फिल्म जेम्स की शूटिंग कर रहे थे, हालांकि उनकी यह फिल्म अब अधूरी ही रह गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल