📅 Wednesday, 30 September 2026 | 02:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राज्य

37 महीनों में 9 बार मिल चुकी पैरोल, आखिर Ram Rahim पर सरकार इतनी मेहरबान क्यों?, 21 दिनों की दी गई पैरोल

📅 21 November 2023, 06:20 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
37 महीनों में 9 बार मिल चुकी पैरोल, आखिर Ram Rahim पर सरकार इतनी मेहरबान क्यों?, 21 दिनों की दी गई पैरोल
37 महीनों में 9 बार मिल चुकी पैरोल, आखिर Ram Rahim पर सरकार इतनी मेहरबान क्यों?, 21 दिनों की दी गई पैरोल

हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों का दोषी गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल दी गई है। इस बार राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी गई है। राम रहीम को दी गई इस पैरोल पर सवाल खड़े होने लग गए हैं। दरअसल, आज से 4 दिन बाद राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने है। इससे पहले भी हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल दिया गया था। इन को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे। हालांकि, चुनाव से पहले ही राम रहीम को पैरोल क्यों दिया जाता है, इस सवाल का जवाब अभी तक खुल के सामने नहीं आया है। बस जब भी सवाल उठते हैं तो इसे पैरोल और फरलो का नियम बता दिया जाता है।

37 महीनें में 9 बार पैरोल

बता दें कि गुरमीत राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में दोषी पाए गए हैं और इसके लिए सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे है। इस दौरान हरियाणा सरकार ने राम रहीम 37 महीनें में 9वीं पैरोल दी है। इस बार पैरोल पर बाहर आए राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगे।

राम रहीम के पैरोल पर खड़े हो रहे सवाल

ऐसा माना जाता है कि राम रहीम का राजस्थान के श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और चुरू समेत उनके साथ लगने वाले कई जिलों में काफी अच्छा प्रभाव है। वहीं, राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है, ऐसे में मतदान के सिर्फ 4 दिन पहले राम रहीम के पैरोल पर सवाल खड़े हो रहे है।

इसलिए मिली पैरोल

जानकारी के अनुसार, राम रहीम को इस बीमार मां, गोद ली हुई बेटियों की शादी और खेतों की देखभाल करने जैसी दलीलों के आधार पर पैरोल दी गई हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें