📅 Sunday, 04 October 2026 | 06:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
राज्य

काली कमाई का कुबेर : बेड के नीचे बिछी हुई मिलीं नोटों की गड्डियां, गिनते-गिनते थक गए अधिकारी

📅 26 June 2022, 03:39 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
काली कमाई का कुबेर : बेड के नीचे बिछी हुई मिलीं नोटों की गड्डियां, गिनते-गिनते थक गए अधिकारी
काली कमाई का कुबेर : बेड के नीचे बिछी हुई मिलीं नोटों की गड्डियां, गिनते-गिनते थक गए अधिकारी

बिहार की राजधानी पटना में एक और काली कमाई का कुबेर पकड़ में आया है। एक ड्रग इंस्पेक्टर के घर पर विजिलेंस विभाग ने छापेमारी की तो उसके घर से नोटों का जखीरा बरामद हुआ। बिहार में इन दिनों विजिलेंस विभाग की छापेमारी जारी है। शनिवार को विजिलेंस विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर सहित कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर के घर से करोड़ो रुपयों की दौलत बरामद की गई है।

ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित आवास के अलावा खान मिर्जा इलाके सहित 4 जगहों पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की और जितेंद्र कुमार के घर से उसके घर से भारी मात्रा में नकदी करोड़ों की जमीनों के कागजात के अलावा सोने चांदी के गहनें और लग्जरी कारों के अलावा कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। आपको बता दें कि विजिलेंस विभाग ने ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की है।

छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति बरामद

डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर के नेतृत्व में विजिलेंस विभाग के टीम ने पटना में एक साथ 4 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान टीम ने करोड़ों रुपये का अवैध संपत्ति की बरामदगी का खुलासा किया है। वहीं विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल ठिकानों पर छापेमारी के बाद जब्त की गई संपत्तियों का आंकलन किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के घर से 3 करोड़ की नकदी बरामद हुआ है जिसे मशीन से गिना जा रहा है।

ओडिशा के झारसुगुड़ा में भी हुई थी छापेमारी

आपको बता दें ये आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी का कोई पहला मामला नहीं है। अभी इसके पहले ओडिशा में मोटरवाहन विभाग के एक सहायक उप निरीक्षक को 2.24 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार किया था। झारसुगुड़ा में मोटर वाहन विभाग के एएसआई (ASI) हरेकृष्ण नायक के पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिलने के बाद ये अभियान शुरु किया गया था। इस तलाशी के दौरान आरोपी के घर से लगभग साढ़े चाल लाख की नकदी, तीन दो मंजिला इमारतें और पांच भूखंड के कागजाद बरामद किए गए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें