📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
राज्य

झारखण्ड : जमशेदपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवदियों ने कई दुकानों- वाहनों में आग लगाई, घटना का वीडियो आया सामने, देखे

📅 10 April 2023, 12:11 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
झारखण्ड : जमशेदपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवदियों ने कई दुकानों- वाहनों में आग लगाई, घटना का वीडियो आया सामने, देखे
झारखण्ड : जमशेदपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवदियों ने कई दुकानों- वाहनों में आग लगाई, घटना का वीडियो आया सामने, देखे

झारखंड में रामनवमी के बाद से ही उपद्रवियों की ओर से लगातार अशांति फैलाने की कोसिस की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भी जमशेदपुर शहर की शांति को भंग करने की कोशिश की गई। सुबह में तनाव पैदा करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझ कर मामले को शांत करा दिया। लेकिन देर शाम आते-आते दो पक्षों का विवाद हिंसक रूप धारण कर लिया।

सुबह में मामला शांत कराया, तो शाम में हिंसा शुरू हुई

उपद्रवियों की नापाक कोशिश की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया गया। बताया गया है कि एक पक्ष के लोग बैठक कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष की ओर से कथित रूप से पथराव के कारण स्थिति बेकाबू हो गई।

देखे वीडियो 

कई वाहनों और दुकानों में आग लगाई, 2 पुलिसकर्मी घायल

देर शाम दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई। हिंसा और आगजनी में कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। कई दुकानों भी आग लगा दी गई। मामले की जानकारी  मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस हिंसक झड़प में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद जिले के तमाम वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे है। जिला प्रशासन की ओर से शहर के कई इलाकों में धारा 144 लागू करने का निर्णय लिया गया है और लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें