📅 Monday, 23 November 2026 | 08:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹152,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राज्य

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी जारी

📅 05 May 2023, 10:50 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी जारी
जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी जारी

जम्मू. सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी जारी है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है. राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. डीजीपी ने कहा कि जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसका जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू कर दी गई. इलाके में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल