Government Employee Bonus : बड़ी खुशखबरी!, सरकार ने की राज्य के कर्मचारियों के लिए 4,000 रुपये के बोनस की घोषणा, जानें
सरकार ने आगामी ओणम त्योहार के मद्देनजर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 4,000 रुपये के बोनस की घोषणा की है। केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने सोमवार को कहा कि जो सरकारी कर्मचारी बोनस के हकदार नहीं हैं, उन्हें विशेष त्योहार भत्ते के रूप में 2,750 रुपये मिलेंगे।
13 लाख कर्मचारियों का को मिलेगा लाभ
यहां पर केरल के वित्त मंत्री बालगोपाल ने एक बयान में कहा कि सरकारी क्षेत्र में कार्यरत 13 लाख से अधिक कर्मचारियों और मजदूरों को सरकार की इस योजना का लाभ होगा। अंशदायी पेंशन योजना के तहत सेवा पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को 1,000 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा।
20 हजार रूपये का होगा हकदार
मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपने मासिक वेतन से पहले 20,000 रुपये की अग्रिम राशि लेने के हकदार होंगे। इसके अलावा अंशकालिक और आकस्मिक कर्मचारियों को उनके वेतन में से 6,000 रुपये की अग्रिम राशि मिल सकेगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Kartik Purnima 2026: हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
MP Police Constable Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख जारी, 9 दिसंबर से होगा एग्जाम