📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राज्य

खुशखबरी : सरकार की परमिशन से घरेलू उड़ानों में फिर मिलेगा खाना, ले सकेंगे खबरों का मजा

📅 17 November 2021, 03:10 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी :  सरकार की परमिशन से घरेलू उड़ानों में फिर मिलेगा खाना, ले सकेंगे खबरों का मजा
खुशखबरी : सरकार की परमिशन से घरेलू उड़ानों में फिर मिलेगा खाना, ले सकेंगे खबरों का मजा

हवाई सफर Civil Aviation Ministry करने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब एक बार फिर हवाई यात्रा में वे शौक से खाना खाते हुए न्यूज पेपर पढ़ने का मजा ले पाएंगे। दअरसल नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी फ्लाइट में खाना-पीना, समाचार पत्र जैसी सुविधा देने की एयरलाइंस को इजाजत दे दी है। जैसा कि आपको मालूम है कोविड के चलते केंद्र सरकार ने दो घंटे या उससे कम अ​वधि के सफर पर 15 अप्रैल 2021 से खान-पान के वितरण पर रोक लगा दी थी।

सभी एयरलाइंस को दी गई अनुमति 
आपको बता दें सिविल एविएशन मिनिस्ट्री द्वारा मंगलवार को सभी उड़ानों को अनुमति दे दी गई है। देश में फिलहाल कोरोना की चाल धीमी पड़ गई है। इसी के साथ वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी सौ करोड़ पार कर चुका है। जिसके चलते सरकार ने ये निर्णय लेने का फैसला किया है। मंत्रालय के अनुसार अब एयरलाइंस विमानों में यात्रियों को फूड के अलावा न्यूजपेपर भी उपलब्ध करा सकते हैं।

सुनिए क्या कहा मंत्रालय ने 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आदेश में कहा कि डोमेस्टिक रूट पर विमान चला रहे एयरलाइंस बिना किसी रोक-टोक के प्लेन में खान-पान सर्विस दे सकते हैं। आदेश के मुताबिक एयरलाइंस अब अखबार, पत्रिका जैसे रीडिंग मटीरियल भी उपलब्ध करा सकते हैं।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें