पंजाब मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री और विधायक ने छोड़ा कांग्रेस का ‘हाथ’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह उन्होंने पार्टी की प्रदेश इकाई में अंदरुनी कलह बताई। गुरुहरसहाई से विधायक सोढ़ी, अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में खेल मंत्री थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और नवंबर में कांग्रेस छोड़ दी थी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांध को लिखे अपने पत्र में सोढ़ी ने कहा कि वह “पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी कलह से बहुत आहत हैं।” उन्होंने कहा कि यह पार्टी को नुकसान पहुंचाने के साथ ही राज्य एवं सरकार के लिए “गंभीर परेशानियां” खड़ी कर रहा है। सोढ़ी ने पत्र में कहा, “वर्तमान स्थिति से दुखी होकर, मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।”
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले- अभिजीत दिपके, रांका और सौरव हिरासत में... फ्लाइट के अंदर ही एक्शन...' : 'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' : अनुराग कश्यप
अग्रसेन जयंती : अग्रवाल नवयुवक संघ का आव्हान आज घर घर लहराएं केसरिया ध्वज : सुबह प्रभात फेरी और शाम को निकलेगा भव्य चल समारोह