📅 Wednesday, 07 October 2026 | 10:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,650.40 ▼ -417.41 (-0.57%) • निफ्टी 50: 22,611.80 ▼ -164.30 (-0.72%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,700 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
राज्य

भाई की पत्नी पर थी बुरी नजर, रास्ते से उठाया, फिर बंदूक दिखाकर…गैंगरेप करने की कोशिश

📅 10 October 2024, 12:35 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाई की पत्नी पर थी बुरी नजर, रास्ते से उठाया, फिर बंदूक दिखाकर…गैंगरेप करने की कोशिश
भाई की पत्नी पर थी बुरी नजर, रास्ते से उठाया, फिर बंदूक दिखाकर…गैंगरेप करने की कोशिश

बिहार के मुजफ्फरपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपने भाई की पत्नी के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की। वहीं, विरोध करने पर उसकी हत्या भी करनी चाही। लेकिन महिला ने हिम्मत जुटाई और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे लोग इकट्ठा हो गए और महिला को बचा लिया। हालांकि, कथित अरोपी अन्य आरोपियों संग मौके पर से फरार गया।

महिला को बीच रास्ते जबरन उठाया

जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पर उसके पति के बड़े भाई की बुरी नजर थी। ऐसे में बीते दिनों जब वो दूध लेने बाजार जा रही थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे उसके भैसुर अशोक कुमार ने तीन लोगों के साथ उसे पकड़ लिया और जबरन मुंह बंद करके एक घर में लेकर चले गए।

रिपोर्ट की मानें तो यहां सभी ने मिलकर उसे अर्धनग्न कर दिया। महिला के विरोध करने पर भैसुर ने कमर से पिस्टल निकाल कर उसकी कनपटी पर तान दी। दुष्कर्म करने की फिराक में थे। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।

महिला के सिर पर किया रॉड से वार

हालांकि, लोगों के आने से पहले ही आरोपी भाग निकले। लेकिन भागने से पहले अशोक ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वो घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के संबंध में सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि महिला की मेडिकल जांच हो रही है. रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. अभियुक्त का महिला के साथ पहले भी विवाद हुआ है, जिससे संबंधित एक और मामला दूसरे थाने में दर्ज है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें