📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
राज्य

Breaking News : पंजाब में बड़ा धमाका, लुधियाना कोर्ट परिसर में बलास्ट , 2 की मौत 4 घायल

📅 23 December 2021, 10:18 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Breaking News : पंजाब में बड़ा धमाका, लुधियाना कोर्ट परिसर में बलास्ट , 2 की मौत 4 घायल
Breaking News : पंजाब में बड़ा धमाका, लुधियाना कोर्ट परिसर में बलास्ट , 2 की मौत 4 घायल

पंजाब के लुधियाना में कोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल पर धमाका होने की सूचना आ रही है. धमाका के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. धमाका के बाद भगदड़ मची हुई है. जानकारी के मुताबिक 1-2 लोगों के मौत की भी खबर है. वहीं मौके पर भारी पुलिस फाॅर्स पहुंच गई है. इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की आशंका है.

धमाके की आवाज़ सुनकर लोग सकते में आ गए. वहां हर तरफ अफरा तफरी मच गई. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कैसे हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक, यह ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ. फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी.

पंजाब में साल 2022 के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले लुधियाना में धमाका कई सवाल खड़े कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसी हरकत की गई है। पिछले दिनों में पंजाब में बेअदबी के दो गंभीर मामले सामने आए थे। इन सब घटनाओं को पंजाब चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

सिद्धू ने ब्लास्ट को चुनाव से जोड़ा

लुधियाना ब्लास्ट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे साजिश बताया. वह बोले कि ऐसा वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए किया जा रहा है. वहीं पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने लिखा, ‘लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट की खबर सुनी. लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट की खबर सुनी. दो लोगों की जान जाने से दुखी हूं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं ।

जांच के लिए पहुंच रही NIA और NSG

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट के बाद एनआईए और एनएसजी को वहां जांच के लिए भेजा जा रहा है। एनआईए की दो टीम लुधियाना जा रही हैं। वहीं एनएसजी की एक टीम लुधियाना जाएगी। नेशनल बम डेटा सेंटर की टीम भी लुधियाना भेजी जा रही है।

सीएम चन्नी ने बताया साजिश का हिस्सा

लुधियाना ब्लास्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भी बयान आया है। उन्होंने विस्फोट को साजिश बताया है। चन्नी ने कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। चन्नी बोले कि मैं मौके का जायजा लेने के लिए लुधियाना जा रहा हूं, जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है कुछ देश विरोधी ताकतों द्वारा ऐसी घिनौनी हरकतें की जा रही हैं। इसे लेकर सरकार सचेत है, लोगों को भी सचेत रहना चाहिए। बेअदबी की कोशिश की गई सफल नहीं हुए, अब ब्लास्ट किया गया।

जबरदस्त धमाके ने 6 मंजिला इमारत को हिला कर रख दिया था। जिस तरह से धमाका हुआ है उससे यह सिलेंडर का ब्लास्ट नहीं लग रहा। आशंका है कि इसके पीछे कोई साजिश है, जिसकी मंशा डर और दहशत फैलाना है। कोर्ट परिसर में हुए धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यह धमाका चुनाव में मुद्दा और उसके पहले भी तनाव की वजह बन सकता है। यह ब्लास्ट विधानसभा चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश भी हो सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें