📅 Wednesday, 30 September 2026 | 12:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
राज्य

क़त्ल से एक दिन पहले पति ने सूचना कोमैसेज कर की थी भावुक अपील, 10 जनवरी तक बुक था होटल… पुलिस ने बताया, मर्डर के बाद क्या हुआ

📅 11 January 2024, 03:16 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क़त्ल से एक दिन पहले पति ने सूचना कोमैसेज कर की थी भावुक अपील, 10 जनवरी तक बुक था होटल… पुलिस ने बताया, मर्डर के बाद क्या हुआ
क़त्ल से एक दिन पहले पति ने सूचना कोमैसेज कर की थी भावुक अपील, 10 जनवरी तक बुक था होटल… पुलिस ने बताया, मर्डर के बाद क्या हुआ

गोवा में कथित तौर पर बेटे की हत्या करने वाली CEO सूचना सेठ ने 6 जनवरी से 10 जनवरी के लिए कमरा बुक किया था, लेकिन पहले ही चेक आउट कर लिया। मामले में पुलिस ने बताया कि 7 जनवरी को रात 9.10 बजे सूचना नेके कैंडोलिम में होटल सोल बनियान ग्रांडे के कर्मचारियों से कहा कि कि वह चेक-आउट करना चाहती है। उसने कर्मचारियों से कहा कि उसे “बेंगलुरु में जरूरी काम” है। इसके बाद उसने होटल के कर्मचारियों से टैक्सी बुक करने के लिए रिक्वेस्ट की। एफआईआर में कहा गया है कि वह रात 12.30 बजे होटल से निकली।

ट्रक पलट जाने के कारण 4 घंटे जाम में फंसी रही सूचना

दरअसल, सूचना को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से उस समय पकड़ा गया जब वह अपने बेटे के शव को एक बैग में भरकर कैब से भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, गोवा-कर्नाटक बॉर्डर के चौराहे पर स्थित चोरला घाट पर ट्रक पलट गया था, जिस कारण कैब 4 घंटे से अधिक समय तक (रात 2 बजे से सुबह 6 बजे) वहीं फंसी रही। कैंडोलिम सेजाने में लगभग 11-12 घंटे लगते हैं मगर चोरला घाट पर ट्रक पलट जाने के कारण रोड जाम हो गया। इस कारण सूचना लगभग 4 घंटों तक वहां फंसी रही। इसी बीच होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें होटल के कमरे में खून के धब्बे मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने कैब ड्राइवर का पता लगाया और फिर उससे संपर्क किया।

हत्या से पहले पति ने किया था मैसेज, मैं बेटे से मिलने आ सकता हूं

पुलिस ने यह भी बताया कि सूचना के अलग हो रहे पति ने 6 जनवरी को उसे एक मैसेज भेजा था। मैसेज में कहा गया कि वह रविवार को बेंगलुरु आ सकते हैं और अपने बेटे से मिल सकते हैं। जैसा कि कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था। पुलिस ने कहा कि उनके पति वेंकटरमन एक कंपनी चलाते हैं। उस समय वे बेंगलुरु में थे। वे बेटे से मिलना चाहते थे लेकिन जब उन्हें रविवार को मुलाकात के संबंध में सूचना की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो वे अगले दिन काम के सिलसिले में जकार्ता चले गए।

गोवा में कमरे के अंदर ही रहती थी सूचना

पुलिस ने आगे कहा कि गोवा में सूचना अधिक समय अपने कमरे में ही रह रही थी। उसने 7 जनवरी को ऑनलाइन फूड मंगाया था। उसने कॉफी के साथ फूड का ऑर्डर दिया। पुलिस ने यह भी कहा कि होटल में सीसीटीवी लगा था। इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे का जानकारी सामने आ सकेगी।

पुलिस से कहा- वह पहले से मरा हुआ था

पुलिस के मुताबिक, सूचना सेठ की मां का निधन हो चुका है उनके पिता हैं। पुलिस ने आगे कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार आरोपी की फोरेंसिक मेडिकल जांच की गई। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि वह अक्सर गोवा आती रहती थी। वहीं पुलिस पूछताछ में सूचना ने कहा है कि उसने बेटे को नहीं मारा। वह जब सोकर उठी तो वह मर चुका था। हालांकि पुलिस का कहना है कि सूचना की बातों पर यकीन करना मुश्किल है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें