📅 Monday, 12 October 2026 | 02:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,880.35 ▼ -591.98 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,342.05 ▼ -178.40 (-0.79%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
राज्य

लव मैरिज करने के 45 दिन बाद बॉयफ्रेंड के साथ हुई फुर्र पत्नी

📅 26 June 2022, 03:43 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लव मैरिज करने के 45 दिन बाद बॉयफ्रेंड के साथ हुई फुर्र पत्नी
लव मैरिज करने के 45 दिन बाद बॉयफ्रेंड के साथ हुई फुर्र पत्नी

एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से वफाई की उम्मीद की थी, लेकिन प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद ही वो बेवफा हो गई। ये पति अपनी प्रेमिका को पत्नी के रूप में पाकर बहुत खुश था। उसके घर वाले इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे, लेकिन लड़के ने परिवार वालों को किसी तरह समझाबुझा कर शादी के लिए तैयार किया था और दोनों की धूमधाम से शादी हो गई। लेकिन शादी के महज 45 दिन बाद ही उसकी पत्नी किसी और लड़के के साथ भाग गई। पत्नी की इस बेवफाई को पति बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और उसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गया है।

ये मामला बिहार की राजधानी पटना का है जहां लव मैरिज के सिर्फ 45 दिन बाद ही दुल्हन अपने दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। पत्नी के भागने के बाद अपना दुखड़ा बताते हुए पति ने कहा कि – मेरी पत्नी किसी और लड़के से भी बात करती थी, मैंने अपनी पत्नी को कई बार फोन पर किसी लड़के से बात करते हुए पकड़ा था। हमारा झगड़ा भी हुआ जिसके बाद पत्नी ने एक दिन कहा कि मुझे आपके साथ नहीं रहना है, मुझे ‘वो’ पसंद है। अब वो उसी लड़के के साथ भाग गई है। पति का आरोप है कि पत्नी ने घर में रखे सामान तोड़ दिए और नकद और गहने लेकर फरार हो गई।

गौरतलब है कि नौबतपुर के रैनिया गांव के रहने वाले लालदेव यादव के पुत्र सत्यानंद (22) की मुलाकात दो साल पहले सराय बाजार की रहने वाली सुमन उर्फ रानी कुमारी (20) से हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम हो गया। घरवालों ने इसका विरोध किया लेकिन दोनों परिवारवालों को शादी के लिए तैयार कर लिया। 27 अप्रैल 2022 को दोनों की शादी हो गई।

लेकिन शादी के बाद पत्नी बनकर ससुराल आई प्रेमिका का एक दूसरा रूप सत्यानंद को देखना पड़ा। सत्यानंद के मुताबिक पत्नी रोज रात को किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। जब उसने मना किया तो भड़क गई और बीते सोमवार को गहने और कैश लेकर फरार हो गई। पति का आरोप है कि सुमन मेरे साथ-साथ किसी और लड़के के साथ भी प्रेम प्रसंग में थी और शादी के बाद उसी लड़के के साथ फरार हो गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें