📅 Tuesday, 22 September 2026 | 04:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,500 🥈 चांदी (1kg): ₹246,800 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
खेल

क्या IPL 2023 होगा धोनी का आखरी आईपीएल, टीम CEO ने दिया जवाब

📅 15 May 2023, 06:30 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्या IPL 2023 होगा धोनी का आखरी आईपीएल, टीम CEO ने दिया जवाब
क्या IPL 2023 होगा धोनी का आखरी आईपीएल, टीम CEO ने दिया जवाब

मुंबई. आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर शानदार रहा है. हालांकि, चेन्नई को रविवार को हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम अभी भी प्लेऑफ में बड़े आराम से जा सकती है. इस बीच टीम के सीईओ ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन होगा या नहीं.

धोनी खेल रहे अपना आखिरी IPL?

चेन्नई सुपर किंग्स एक सीईओ कासी विश्वनाथन ने धोनी के रिटायरमेंट के बारे में खुलकर बात की है. इनसाइड स्पोर्ट रिपोर्ट में बताया गया कि टीम के सीईओ ने धोनी के रिटायरमेंट पर बयान देते हुए कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि धोनी हमारे लिए अगले आईपीएल सीजन में भी खेलेंगे. इसलिए मुझे लगता है कि फैंस भी हमें उसी तरह से सपोर्ट करते रहेंगे जैसे वह हर बार करते हैं.

टीम के अधिकारी ने भी दिया बयान 

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि एमएस ने हमें अभी तक अपने संन्यास के बारे में कुछ भी नहीं बताया है. हालांकि, हमें पता है कि वह एक न एक दिन इसका ऐलान जरूर करेंगे, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी को दूसरों से बेहतर समझते हैं. उन्होंने आगे कहा कि टीम को अपना अगला कप्तान भी चुनना है. फिलहाल हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. बेन स्टोक्स चोटों से जूझ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जैसी स्थिति है, एमएस ने हमें आईपीएल 2023 के अंत में रिटायर होने के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें