📅 Tuesday, 22 September 2026 | 01:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,543.81 ▲ +248.81 (+0.33%) निफ्टी 50: 23,345.40 ▼ -1.00 (0.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,180 🥈 चांदी (1kg): ₹245,300 ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
खेल

अरबों की दौलत लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं, देखें कैसे सादगी और संस्कारों वाली लाइफ जीते हैं भारतीय पूर्व कप्तान MS धोनी

📅 25 March 2023, 12:56 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अरबों की दौलत लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं, देखें कैसे सादगी और संस्कारों वाली लाइफ जीते हैं भारतीय पूर्व कप्तान MS धोनी
अरबों की दौलत लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं, देखें कैसे सादगी और संस्कारों वाली लाइफ जीते हैं भारतीय पूर्व कप्तान MS धोनी

‘धोनी’ यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि इमोशन है। धोनी के चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है। उनकी दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके सन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट जगत में उनका नाम गूंजता है। लोग उनकी रणनीति, कप्तानी और मैदान पर प्रदर्शन की मिसालें देते हैं। वैसे फैंस सिर्फ धोनी के खेल के ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व के भी दीवाने हैं।

अरबों के मालिक, नहीं 1 पैसे का घमंड

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज की तारीख में अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास करीब 949 करोड़ की संपत्ति है। लेकिन अरबों की दौलत होने के बावजूद उनमें एक पैसे का घमंड नहीं है। बल्कि वह तो जमीन से जुड़े इंसान हैं। इसकी एक वजह ये है कि धोनी फेमस और अमीर बनने के पहले एक मिडल क्लास परिवार से थे। वह ट्रेन में टीटीई की नौकरी भी कर चुके हैं।

7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार में पैदा हुए धोनी इतना पैसा होने के बाजूद शो ऑफ करना पसंद नहीं करते हैं। वह सादा जीवन और उच्च विचार में यकीन रखते हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की कई ऐसी तस्वीरें हैं जो उन्हें जमीन से जुड़ा इंसान दिखाती हैं। इन्हें देखकर फैंस उनके व्यक्तित्व के कायल हो जाते हैं। धोनी के अंदर संस्कार भी कूट-कूटकर भरे हैं। वह कभी संस्कारों के खिलाफ जाकर कोई काम नहीं करते हैं।

अपने हाथों से करते हैं हर काम

धोनी का अपना एक फॉर्महाउस भी है। यहां खेती बाड़ी भी होती है। कई बार धोनी खुद ही खेती करते दिखाई देते हैं। उन्हें का बार ट्रैक्टर चलाते भी देखा गया है। उन्हें गाड़ियों का भी शौक है। वह अपनी गाड़ी खुद साफ करना पसंद करते हैं। उनके पास इतना पऐसा है कि वह आसानी से इन कामों के लिए नौकर रख सकते हैं, लेकिन धोनी का मानना है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। और अपना खुद का काम करने में काहे की शर्म।

धोनी एक पारिवारिक इंसान भी हैं। उन्होंने साल 2010 में साक्षी धोनी से शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई थी। वहां साक्षी रिसेप्शन पर जॉब करती थी। यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई और बात शादी तक जा पहुंची। इस शादी के 5 साल बाद यानि 6 फरवरी 2015 को कपल के घर के नन्हीं परी आई। दोनों ने उसका नाम जीवा धोनी रखा।

सादगी से हैं भरपूर

धोनी अपनी वाइफ और बेटी दोनों के बेहद करीब हैं। उनकी वाइफ सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। यहां वह धोनी संग अपनी और बेटी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों में धोनी बड़ी सादगी और आम इंसान की तरह परिवार के साथ नजर आते हैं। उनकी इन्हीं अदाओं का हर कोई दीवाना है।

लोग धोनी से कितना प्यार करते हैं यह देखने के लिए आपको दो-तीन साल पीछे जाना होगा। बात हो रही है 15 अगस्त, 2020 की। पूरा देश जब स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। तभी ऐसी खबर आई जिसने सबकी आंखें नम कर दी। धोनी ने ऐलान किया कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले रहे हैं। यह खबर सुनते ही फैंस रोने लगे थे। धोनी को सन्यास लिए दो साल से ज्यादा समय हो गया। लेकिन उनकी कमी अभी भी खलती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें