📅 Monday, 21 September 2026 | 02:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,952.28 ▲ +657.32 (+0.88%) निफ्टी 50: 23,455.80 ▲ +109.40 (+0.47%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,370 🥈 चांदी (1kg): ₹247,900 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
खेल

भारत को अंतिम ओवर में मिली रोमांचक जीत : 3-0 से किया क्लीन स्वीप

📅 22 August 2022, 10:00 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत को अंतिम ओवर में मिली रोमांचक जीत : 3-0 से किया क्लीन स्वीप
भारत को अंतिम ओवर में मिली रोमांचक जीत : 3-0 से किया क्लीन स्वीप

जिम्बाब्वे : भारत को अंतिम ओवर में मिली रोमांचक जीत, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप. आवेश खान ने तीसरी गेंद पर न्याउची को बोल्ड कर टीम इंडिया को 13 रन से जीत दिलाई.

2 वनडे मैचों में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम जिम्बाब्वे की कमजोर टीम के खिलाफ आज तीसरे और अंतिम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 289 रन बनाए हैं. केएल राहुल ने लगातार तीसरा टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किया गया है. दीपक चाहर और आवेश खान को मौका मिला है. वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को आराम दिया गया है. 

भारत की ओर से कप्तान केएल राहुल हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 46 गेंद पर 30 रन बनाए. वहीं शिखर धवन ने 40 रन का योगदान दिया. दाेनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े. धीमी शुरुआत के बाद ईशान किशन और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी करके स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया. ईशान ने सीरीज का पहला अर्धशतक लगाया. वे 61 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए. 6 चौका जड़ा. दीपक हुडा 1, संजू सैमसन 15 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए.

शुभमन गिल 97 गेंद पर 130 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 15 चौका और एक छक्का लगाया. जिम्बाब्वे की ओर से तेज गेंदबाज ब्रेड इवांस ने 5 विकेट लिए. उन्होंने वनडे करियर में पहली बार यह कारनामा किया.

भारत : केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुडा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, दीपक चाहर.

जिम्बाब्वे : रेजिस चकबवा (कप्तान), ताकुदज़्वानाशे कैटानो, इनोसेंट काया, सीन विलियम्स, टोनी मुन्योंगा, सिकंदर रजा, रेयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैडली इवांस, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें