📅 Tuesday, 22 September 2026 | 02:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,442.82 ▲ +147.82 (+0.20%) निफ्टी 50: 23,379.65 ▲ +33.25 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,180 🥈 चांदी (1kg): ₹245,300 ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
खेल

पापा की गोद में चढ़कर जिस धोनी को चीयर करने पहुंचा था बच्चा, आज उसी से खौफ खा रही CSK

📅 30 April 2025, 12:22 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पापा की गोद में चढ़कर जिस धोनी को चीयर करने पहुंचा था बच्चा, आज उसी से खौफ खा रही CSK
पापा की गोद में चढ़कर जिस धोनी को चीयर करने पहुंचा था बच्चा, आज उसी से खौफ खा रही CSK

IPL News: इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी खूंखार बल्लेबाजी से तबाही मचाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी की चर्चा इस वक्त पूरी दुनिया में हो रही है. महज 14 साल की उम्र में ना सिर्फ आईपीएल में चुने गए बल्कि ऐसा कीर्तिमान बनाया जिसने टूर्नामेंट का इतिहास बदल दिया. राजस्थान रॉयल्स की युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 बॉल में सेंचुरी जमाकर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया. वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. 2017 में पिता की गोद में चढ़कर जो बच्चा धोनी को देखने आया था वो आज उनके साथ मैच खेलने के लिए तैयार है.

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी सेंचुरी से कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. दुनियाभर में खेली जाने वाली टी20 लीग में कोई भी 14 साल की उम्र में सेंचुरी नहीं लगा पाया था. महेंद्र सिंह धोनी के बड़े वाले फैन वैभव की एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की जर्सी पहनी है. वो पिता की गोद में आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे. कमाल की बात यह है कि जिस धोनी को चीयर करने वैभव 2017 में करने पहुंचे थे उन्हीं के खिलाफ 12 मई के मैच में खेलने उतरेंगे. विस्फोटक शतकीय पारी देखने के बाद चेन्नई के कप्तान भी खौफ में होंगे.

आईपीएल 2025 में आतिशी शतक जमाने के बाद सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी ट्रेंड करने लगे. उनकी तमाम वीडियो के साथ पिता की गोद में आईपीएल मैच देखने वाली तस्वीर भी सामने आई. उनकी यह तस्वीर तकरीबन 8 साल पुरानी है. साल 2017 जब धोनी पुणे की टीम के लिए खेल रहे थे तब वैभव सूर्यवंशी पिता की गोद में चढ़कर मैच देखने पहुंचे थे.

आईपीएल 2025 में मचाई तबाही

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार के साथ तमाम क्रिकेट फैन के लिए खास बन गया. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में 210 रन का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 11 छक्के और 7 चौके लगाते हुए 101 रन की पारी खेल डाली. 14 साल के ओपनर ने महज 17 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. इसके बाद गेंदबाजों कि पिटाई करते हुए 35 गेंदों पर अपना पहला आईपीएल शतक बना डाला. वैभव सूर्यवंशी ने चौके और छक्के से ही 94 रन बना डाले.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें