📅 Monday, 21 September 2026 | 05:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,520 🥈 चांदी (1kg): ₹248,900 🌧️ उज्जैन: 29°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
खेल

क्रिकेट खिलाड़़ी हार्दिक पांड्या और नताशा का घर टूटने की वाली आई खबर : हार्दिक-नताशा तलाक केस में नया मोड़

📅 25 May 2024, 09:51 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्रिकेट खिलाड़़ी हार्दिक पांड्या और नताशा का घर टूटने की वाली आई खबर : हार्दिक-नताशा तलाक केस में नया मोड़
क्रिकेट खिलाड़़ी हार्दिक पांड्या और नताशा का घर टूटने की वाली आई खबर : हार्दिक-नताशा तलाक केस में नया मोड़

मुबंई. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. पहले आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन और अब घर टूटने की खबर. सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरों के बीच एक नया अपडेट सामने आया है. इस बारे में जानकार आप भी चौंक जाएंगे. जैसे तमाम सोशल मीडिया यूजर्स हो रहे हैं. दरअसल, हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य और अपने बेटे कवीर को गोद में लेकर फोटो शेयर की है. 

इस तस्वीर पर नताशा स्टेनकोविक ने कमेंट किया है. नताशा ने दिलकश इमोजी लगाई है, जिसके बाद यूजर्स अब अपने-अपने हिसाब से इसका मतलब निकाल रहे हैं. अफवाहों की माने तो 25 मई 2024 को Reddit पर एक पोस्ट आया, जिसके मुताबिक नताशा ने न केवल इंस्टाग्राम पर हार्दिक के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं, बल्कि अपने यूजन नेम से पंड्या नाम भी हटा दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या और उनकी वाइफ नताशा अलग होने जा रहे हैं. दोनों के तलाक की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच हार्दिक के मुंबई इंडियंस में शामिल होने को लेकर हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है. 

 

वाइफ के कारण गुजरात को छोड़ मुंबई में आए हार्दिक?

अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर हार्दिक पांड्या अपनी वाइफ नताशा को तलाक देते हैं तो उन्हें अपनी प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा अपनी सर्बियाई वाइफ को देना होगा. रिपोर्ट में आगे यहां तक कहा गया है कि वाइफ को पैसा देने की वजह से ही हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस से अलग होने का फैसला किया था, और मोटी रकम लेकर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे. हालांकि, इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है, अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

इस वजह से आई तलाक की खबर

बता दें कि हर साल हार्दिक की वाइफ आईपीएल में उनको और उनकी टीम को चीयर करने स्टेडियम आती थीं, लेकिन इस सीजन यानी आईपीएल 2024 में वह स्टेडियम में नहीं दिखीं. यही नहीं बल्कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से हार्दिक के साथ की हालिया तस्वीरें भी हटा दी हैं. हालांकि, दोनों की बेटे के साथ तस्वीरें अभी भी हैं. इसके अलावा सबसे बड़ी वजह यह रही कि नताशा ने सोशल मीडिया से अपना पांड्या नाम का सरनेम हटा दिया है. इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा. 

हार्दिक को देनी होगी 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी

बता दें कि हार्दिक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. वह आईपीएल से हर साल 15 करोड़ रुपये कमाते हैं. वहीं बीसीसीआई से भी उनको मोटी रकम मिलती है. इसके अलावा विज्ञापन से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक ने कुछ दिन पहले ही मुंबई में 30 करोड़ का अपॉर्टमेंट खरीदा है. साथ ही बड़ोदरा में भी उनका एक पेंट हाउस है. हालांकि, कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगर हार्दिक वाइफ नताशा को तलाक देते हैं तो उन्हें अपनी वाइफ को अपनी 70 प्रतिशत संपत्ति देनी होगी. 

  1. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. पहले आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन और अब घर टूटने की खबर. सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरों के बीच एक नया अपडेट सामने आया है.

  2. इस पोस्ट से फैली अफवाह...! नताशा ने अपनी और हार्दिक की सभी हालिया पोस्ट को हटा दिया, सिवाय उस पोस्ट के जिसमें अगस्त्य उनके साथ हैं. इसके अलावा वह इस बार आईपीएल मैच देखने भी नहीं आईं और न ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट में कुछ पोस्ट किया...!                                           

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें