📅 Tuesday, 22 September 2026 | 02:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,442.82 ▲ +147.82 (+0.20%) निफ्टी 50: 23,379.65 ▲ +33.25 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,180 🥈 चांदी (1kg): ₹245,300 ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
खेल

मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर, नंबर तीन पर पहुंची : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

📅 24 April 2025, 12:44 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर, नंबर तीन पर पहुंची : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर, नंबर तीन पर पहुंची : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहि शर्मा ने रचा इतिहास

MI vs SRH: आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने 'हिटमैन' अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया. हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में रोहित ने 70 रनों की तूफानी पारी खेलकर ना सिर्फ टीम को मजबूत शुरुआत दी, बल्कि T20 क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले विराट कोहली के बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए.

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला 23 फरवरी 2025 को खेला गया था। इस मैच में मुंबई ने कमाल का प्रदर्शन किया। मुंबई के गेंदबाजों ने पहले धमाल मचाया, जबकि बाद में बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। मुंबई ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि हैदराबाद इस मैच को कैसे हार गई?

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब : इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाए। ईशान किशन ने भी निराश किया और 1 रन बनाकर लौटे। नितीश भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 2 रन बनाए। हैदराबाद की लड़खड़ाती पारी को हेनरिक क्लासेन ने संभाला। उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 143/8 का स्कोर बनाया।

मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत भी धीमी रही, लेकिन रोहित शर्मा और विल जैक्स ने टीम को संभाला। रोहित ने 46 गेंदों में 70 रन बनाए और अपने 12,000 टी20 रन पूरे किए। मुंबई ने 15.4 ओवर में मैच जीत लिया।

पैट कमिंस का बयान : हार के बाद कप्तान पैट कमिंस निराश दिखे। उन्होंने कहा कि अभिनव और क्लासेन ने हमें एक अच्छा स्कोर दिया, लेकिन हम उस पारी को आगे नहीं ले जा सके। हमें ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो मुश्किल वक्त में टीम को संभाल सके। टी20 में अगर आप कुछ गेंदों का सामना करते हैं, तो पिच और बॉल को समझकर अपनी पारी को आगे बढ़ा सकते हैं।

हमारे पहले मैच में हमने करीब 280 रन बनाए थे और उसी पिच पर अगला मैच हार गए। टी20 में बहुत कम फर्क से हार-जीत होती है, इसलिए जिस दिन मैच हो, उस दिन अच्छा खेलना जरूरी होता है। अब हमारे कुछ मैच बाहर होने हैं, इसलिए जरूरी होगा कि हम हर विकेट की स्थिति को जल्दी समझें। कुछ मैचों में हम पूरा दम लगाकर खेलेंगे, तो कुछ में सोच-समझकर रणनीति अपनाएंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें