📅 Tuesday, 22 September 2026 | 05:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,050 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
खेल

LSG vs CSK IPL 2023 : लखनऊ की टीम मे केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

📅 03 May 2023, 04:47 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
LSG vs CSK IPL 2023 : लखनऊ की टीम मे केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
LSG vs CSK IPL 2023 : लखनऊ की टीम मे केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

खेल. आईपीएल 2023 का 45वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल चोट के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह एक धाकड़ खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, इस मैच में एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

राहुल की जगह इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को पैर में चोट लग गई थी. मैच के दौरान गेंद का पीछा करते हुए उनकी दाहिनी जांघ में चोट लगी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया है. आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ केएल राहुल के चोटिल होने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी क्रुणाल पांड्या ने ही की थी. 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें