📅 Monday, 21 September 2026 | 02:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,952.28 ▲ +657.32 (+0.88%) निफ्टी 50: 23,455.80 ▲ +109.40 (+0.47%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,370 🥈 चांदी (1kg): ₹247,900 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
खेल

IPL : चेन्नई को हराकर शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान

📅 27 April 2023, 11:21 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
IPL : चेन्नई को हराकर शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान
IPL : चेन्नई को हराकर शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान

जयपुर :

आईपीएल 2023 का 37वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 32 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है, उसके 8 मैचों में 5 जीत के बाद 10 पॉइंट्स हो गए। चेन्नई भी 8 मैचों में इतने ही पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में सुपर किंग्स 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। राजस्थान के स्पिनर्स ने 5 विकेट झटके, जबकि पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक 77 रन की पारी खेली।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें