📅 Monday, 21 September 2026 | 02:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,952.28 ▲ +657.32 (+0.88%) निफ्टी 50: 23,455.80 ▲ +109.40 (+0.47%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,370 🥈 चांदी (1kg): ₹247,900 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
खेल

IPL 2023 : 1000वां मैच-छक्कों की हैट्रिक से टिम डेविड ने मुंबई को दिलाई जीत

📅 01 May 2023, 12:42 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
IPL 2023 : 1000वां मैच-छक्कों की हैट्रिक से टिम डेविड ने मुंबई को दिलाई जीत
IPL 2023 : 1000वां मैच-छक्कों की हैट्रिक से टिम डेविड ने मुंबई को दिलाई जीत

वानखेड़े में खेला गया आईपीएल का 1000वां मैच

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

टिम डेविड ने रोहित शर्मा को जीत का दिया बर्थडे गिफ्ट

मुंबई :

MI vs RR Match: आईपीएल के 1000 वें मैच में मुंबई ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबल में टिम डेविड ने 14 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाकर रोहित शर्मा को जीत का बर्थडे गिफ्ट दिया।

आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल इतिहास के 1000वें मैच में मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया। टिम डेविड ने तीन गेंद पर लगातार तीन सिक्स लगाकर रोहित को बर्थडे गिफ्ट दिया।

राजस्थान के 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर पहला झटका दिया। इसके बाद कैमरून ग्रीन और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। अश्विन ने दोनों को आउट कर मैच में रोमांच लगा दिया। 

  • टिम डेविड ने मचाया तूफान

  • इसके बाद मुंबई के लिए सूर्या चमका। सूर्या ने 24 गेंद पर तूफानी अर्धशतक जड़ा। 55 के निजी स्कोर पर वह ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। सूर्या के आउट होते ही राजस्थान मैच में वापस आ गया था, लेकिन टिम डेविड ने 14 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाते हुए राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली। राजस्थान के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए। मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर 3 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। 

  •  यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक   

  • इससे पहले टॉस जीतकर राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल और बटलर ने तेज शुरुआत की। जायसवाल और बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। इसमें जायसवाल के 41 रन और बटलर ने 18 रन का योगदान दिया।

    बटलर के आउट होने के बाद एक छोर से विकेट गिरते रहे। वहीं, दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल रन बनाते रहे। 18वें ओवर में दो लगातार चौके लगाकर जायसवाल ने अपना शतक पूरा किया। जायसवाल आखिरी ओवर में 124 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने अपनी पारी में  62 गेंद खेली और 16 चौके और 8 शानदार सिक्स लगाए। मुंबई की तरफ से अरशद ने तीन विकेट लिए।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें