📅 Monday, 21 September 2026 | 01:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,817.51 ▲ +522.55 (+0.70%) निफ्टी 50: 23,407.25 ▲ +60.85 (+0.26%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,640 🥈 चांदी (1kg): ₹248,700 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
खेल

भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया : केएल राहुल, विराट कोहली, अर्शदीप और हार्दिक चमके : पाकिस्तान लगभग बाहर...!

📅 02 November 2022, 09:31 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया : केएल राहुल, विराट कोहली, अर्शदीप और हार्दिक चमके : पाकिस्तान लगभग बाहर...!
भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया : केएल राहुल, विराट कोहली, अर्शदीप और हार्दिक चमके : पाकिस्तान लगभग बाहर...!

एडिलेड : टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत ने एडिलेड में बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वर्षाबाधित सुपर-12 मैच में बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। जबकि बांग्लादेश की टीम सेमीफाइल की रेस से लगभग बाहर हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने केएल राहुल और विराट कोहली की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। भारत ने ग्रुप-2 में बंगलादेश के सामने 20 ओवर में 185 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बारिश के कारण घटाकर 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया। बंगलादेश इसके जवाब में 145 रन ही बना सकी। 

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक जड़ा और इस बार भी वह आउट नहीं हुए हैं. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. एडिलेड ओवल का ग्राउंड उन्हें काफी पसंद भी है. बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराकर पूरे दो अंक अर्जित किए और इसके साथ ही भारत प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है.

85 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को लिटन दास ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 21 गेंद में अर्धशतक जड़कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। बांग्लादेश ने 7 ओवर में 66 रन बनाकर लिए थे कि तभी बारिश आ गई और उसके बाद मैच थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया और जब मैच शुरू हुआ तो बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 16 ओवर में 151 रन बनाने का टारगेट मिला।

केएल राहुल के डायरेक्ट थ्रो से लिटन रन आउट हो गए, जिसके बाद बांग्लादेश ने लगातार विकेट गंवाए। हालांकि छोटा लक्ष्य होने के कारण हर बड़ी बाउंड्री के साथ मैच का रोमांच बढ़ता गया। इसके बावजूद नूरुल हसन (19) और तस्कीन अहमद (12) ने सातवें विकेट के लिये 19 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी करके बंगलादेश को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

अर्शदीप सिंह को आखिरी ओवर में भारत के लिए 20 रन बचाने थे। नूरुल ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका भी जड़ा लेकिन अर्शदीप ने संयम के साथ गेंदबाजी करते हुए बंगलादेश को 145 रन पर रोक दिया। हसन ने चौका और छक्का जड़कर मैच को और रोमांचक बना दिया आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को 7 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ एक रन बना सकी।

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने चौथे मैच में आज बांग्लादेश से भिड़ने जा रहा है. मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. अक्षर पटेल की वापसी हुई है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें