📅 Monday, 21 September 2026 | 12:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,806.01 ▲ +511.05 (+0.69%) निफ्टी 50: 23,414.05 ▲ +67.65 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,640 🥈 चांदी (1kg): ₹248,700 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
खेल

IND vs SL 3rd T20 Live : सुर्यकुमार ने लगाया नाबाद शतक, श्रीलंका को दिया 229 का लक्ष्य

📅 07 January 2023, 09:46 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
IND vs SL 3rd T20 Live : सुर्यकुमार ने लगाया नाबाद शतक, श्रीलंका को दिया 229 का लक्ष्य
IND vs SL 3rd T20 Live : सुर्यकुमार ने लगाया नाबाद शतक, श्रीलंका को दिया 229 का लक्ष्य

भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। सूर्यकुमार 51 गेंद पर 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सात चौके और नौ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 219.61 का रहा। सूर्या के अलावा शुभमन गिल ने 46 रनों की पारी खेली।

राहुल त्रिपाठी 35, हार्दिक पांड्या चार, दीपक हुड्डा चार और ईशान किशन एक रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने नौ गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। 

सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 45 गेंद पर अपना शतक लगाया। सूर्या ने पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। वह टी20 में भारत के लिए तीन शतक लगाने दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने टी20 में चार शतक लगाए हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें