IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दूसरे टी 20 में भारत को हराया
India vs South Africa, 2nd T20I : दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेम्बा बावुमा और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई शानदार साझेदारी की बदौलत 10 गेंद रहते जीत हासिल कर ली। जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हेनरिक क्लासेन ने मुकाबले में 46 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रनों की करियर की बेस्ट और मैच विनिंग पारी खेली। क्लासेन ने करियर का चौथा और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक जमाया।
भुवनेश्वर कुमार ने भारत को पावरप्ले में तीन विकेट दिलाकर शानदार शुरुआत दिलाई थी। लेकिन कप्तान तेम्बा बावुमा ने क्लासेन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 41 गेंद में 64 रन की साझेदारी करके भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। तेम्बा बावुमा ने 30 गेंद में 35 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के खिलाफ खेलने में काफी दिक्कत हुई, जिससे टीम रविवार को पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बाराबती की मुश्किल पिच पर छह विकेट विकेट पर 148 रन ही बना सकी।
श्रेयस अय्यर (40 रन) भारत के लिये शीर्ष स्कोरर रहे जबकि इशान किशन ने शुरू में कुछ बेहतरीन शॉट्स खेलकर 21 गेंद में 34 रन की पारी खेली लेकिन मध्य के ओवरों में लय खो बैठे। फॉर्म में चल रहे 'फिनिशर' दिनेश कार्तिक को सातवें नंबर पर अक्षर पटेल के बाद भेजा गया जिससे ऋषभ पंत की अगुआई वाली भारतीय टीम के लिये चीजें और कठिन हो गयी जो सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट