📅 Friday, 27 November 2026 | 04:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -599.04 (-0.71%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -212.00 (-0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹127,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹162,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
खेल

Ind vs Afg 3rd T20 Live : सुपर ओवर में दुसरा सुपर ओवर : भारत-अफगानिस्तान का मैच टाई

📅 17 January 2024, 11:19 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Ind vs Afg 3rd T20 Live : सुपर ओवर में दुसरा सुपर ओवर : भारत-अफगानिस्तान का मैच टाई
Ind vs Afg 3rd T20 Live : सुपर ओवर में दुसरा सुपर ओवर : भारत-अफगानिस्तान का मैच टाई

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में यह मुकाबला गया। सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। इसके जवाब में भारत की तरफ से यशस्वी ने सुपर ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जमाया। अगली गेंद पर रोहित ने सिक्स लगाया और भारत की जीत के इरादे पक्के कर दिए। इसके बाद सुपर ओवर में भी मुकाबला टाई हुआ।

भारत ने दूसरे सुपर ओवर में बनाए 11 रन, अफगानिस्तान को जीत के चाहिए 12

भारत-अफगानिस्तान का मैच टाई

 भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 टाई हो गया है। मैच सुपरओवर में पहुंच गया है। आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी, लेकिन टीम 18 रन बना सकी और मैच टाई हो गया। 

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 212 रन लगाए हैं।

Ind vs Afg 3rd T20 Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 212 रन लगाए हैं। 

रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों पर 121 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रन जड़े। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 190 रन की अटूट पार्टनरशिप जमाई। 

गौरतलब है कि टीम इंडिया टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. संजू सैमसन और कुलदीप यादव को इस मुकाबले में मौका मिल सकता है. सैमसन को सीरीज के शुरुआती दो मैचों में मौका नहीं दिया गया था. भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. लिहाजा अब उसके पास बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का मौका है. टीम इंडिया आवेश खान को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल