📅 Monday, 21 September 2026 | 12:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,756.11 ▲ +461.15 (+0.62%) निफ्टी 50: 23,423.90 ▲ +77.50 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,680 🥈 चांदी (1kg): ₹249,200 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
खेल

Hockey World Cup 2022 : भारत की महिला हॉकी विश्व कप 2022 में पहली जीत, शूटऑउट में कनाडा को 3-2 से हराया

📅 12 July 2022, 12:17 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Hockey World Cup 2022 : भारत की महिला हॉकी विश्व कप 2022 में पहली जीत, शूटऑउट में कनाडा को 3-2 से हराया
Hockey World Cup 2022 : भारत की महिला हॉकी विश्व कप 2022 में पहली जीत, शूटऑउट में कनाडा को 3-2 से हराया

भारत ने महिला हॉकी विश्व कप 2022 में 12 जुलाई 2022 को अपनी पहली जीत हासिल की। उसने शूटऑउट में कनाडा को 3-2 से हराया। मैच टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। भारत की नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, भारतीय महिला टीम पदक की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

भारतीय टीम को 11 जुलाई 2022 को टेरेसा (स्पेन) में खेले गए क्रॉसओवर मैच में स्पेन के खिलाफ 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उस मैच में 3 क्वार्टर तक दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, निर्धारित समय से सिर्फ 3 मिनट पहले मार्ता सेगु ने रिबाउंड पर गोल दागकर भारत को खिताब की दौड़ से बाहर कर दिया था। महिला हॉकी विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से 5 टीमें कन्फेडरेशन नेशंस की हैं।

भारत और कनाडा के बीच मैच की बात करें तो गोलकीपर सविता की अगुआई वाली भारतीय टीम पहले क्वार्टर में ही 0-1 से पीछे हो गई थी। कनाडा की मैडेलीन सीको (Madeline Secco) ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया था। कनाडा को दूसरे क्वार्टर में भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय डिफेंस के आगे कैथलीन लेही (Kathleen Leahy) इसे गोल में बदल नहीं पाईं।

दो क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने मजूबती के साथ वापसी की। खासकर मोनिका ने अपनी 3D स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए कई बार कनाडा के डिफेंस को तोड़ा, लेकिन कनाडा की गोलकीपर रोवान हैरिस (Rowan Harris) अपने गोलपोस्ट को अभेद्य रखने में सफल रहीं।

दूसरे हॉफ में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ रहा था, भारत की नवनीत कौर, नेहा गोयल और अपने खेल से कनाडा को बैकफुट पर भेजने को मजबूर कर रही थीं। भारत को इसका फायदा मिला और 58वें मिनट में सलीमा टेटे ने रिबाउंड पर गोल दागकर भारत को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। पेनल्टी कॉर्नर पर रोवान हैरिस ने गुरजीत कौर के शॉट को रोक दिया, लेकिन सलीमा टेटे ने रिबाउंड पर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।

इसके बाद मैच पेनल्टी शूटऑउट में पहुंचा। शूटऑउट में भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह 0-2 से पिछड़ गया था। इसके बाद पहले नवनीत कौर और फिर सोनिका टांडी ने गोलकर भारत को बराबरी दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से 3-3 पेनल्टी शूटऑउट मिस हो गए। कनाडा की ओर कैथलीन लेही ने चौथा शूटऑउट भी मिस किया, लेकिन भारत की नेहा गोयल ने कोई गलती नहीं की और महिला 2022 में भारत को उसकी पहली जीत दिला दी। भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए खास है, क्योंकि 11 जुलाई को कप्तान का जन्मदिन भी था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें