📅 Tuesday, 22 September 2026 | 02:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,442.82 ▲ +147.82 (+0.20%) निफ्टी 50: 23,379.65 ▲ +33.25 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,230 🥈 चांदी (1kg): ₹245,500 ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
खेल

FIFA World Cup : दक्षिण कोरिया ने किया बड़ा उलटफेर

📅 03 December 2022, 01:47 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
FIFA World Cup : दक्षिण कोरिया ने किया बड़ा उलटफेर
FIFA World Cup : दक्षिण कोरिया ने किया बड़ा उलटफेर

फुटबॉल विश्व कप में शुक्रवार (दो दिसंबर) को पुर्तगाल का सामना दक्षिण कोरिया हुआ। ग्रुप-एच में पुर्तगाल को कोरिया ने 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए। वह दूसरे पायदान पर रहा। पुर्तगाल तीन मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

दक्षिण कोरिया ने विश्व कप में बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ ही उसने नॉकआउट में अपना स्थान पक्का कर लिया। कोरिया की टीम 2010 के बाद पहली बार अंतिम-16 में पहुंची है।

पुर्तगाल के लिए मैच में रिकार्डो होर्ता ने पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। 27वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने मैच में वापसी की। उसके लिए किम यूंग ग्वोन ने पहला गोल किया। उन्होंने पिछले विश्व कप में जर्मनी के खिलाफ भी पहला गोल किया था। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी थीं। इंजरी टाइम में ह्वांग ही चैन ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।

कोरिया विश्व कप में 11वीं बार खेल रहा है। वह तीसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। इससे पहले 2002 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2010 में वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें