📅 Monday, 21 September 2026 | 01:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,851.50 ▲ +556.54 (+0.75%) निफ्टी 50: 23,432.70 ▲ +86.30 (+0.37%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,370 🥈 चांदी (1kg): ₹247,900 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
खेल

कामनवेल्थ 2022 : मीराबाई चानू ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल

📅 31 July 2022, 02:39 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कामनवेल्थ 2022 : मीराबाई चानू ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल
कामनवेल्थ 2022 : मीराबाई चानू ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) के दूसरे दिन शनिवार को गोल्ड मेडल जीत लिया।

चानू ने महिलाओं की 49 kg वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। चानू ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले ही प्रयास में 109 किलो ग्राम का भार उठाया और गोल्ड मेडल जीत लिया। वह तीसरे प्रयास में असफल रहीं लेकिन उससे फर्क नहीं पड़ा क्योंकि 201 किलो के स्वर्णिम प्रदर्शन के साथ वह पोडियम पर पहले स्थान पर रहीं।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग में भारत का यह तीसरा मेडल है। 27 वर्षीय मीराबाई का राष्ट्रमंडल खेलों में यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होने इससे पहले, पिछली बार गोल्ड कोस्ट (2018) में भी गोल्ड मेडल जीता था और 2014 (ग्लास्गो) में रजत पदक हासिल किया था। मीराबाई के अलावा मौरिशियस की मारी रानाइवोसोआ दूसरे स्थान पर रहीं जबकि कनाडा की हानाह कामस्किंी ने कांस्य पदक हासिल किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें