📅 Monday, 23 November 2026 | 07:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹152,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

रतलाम शहर में आईटीबीपी की कंपनी सहित 250 पुलिस कर्मियों के साथ निकला फ्लैग मार्च

📅 19 October 2023, 02:19 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रतलाम शहर में आईटीबीपी की कंपनी सहित 250 पुलिस कर्मियों के साथ निकला फ्लैग मार्च
रतलाम शहर में आईटीबीपी की कंपनी सहित 250 पुलिस कर्मियों के साथ निकला फ्लैग मार्च

पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने हेतु किया निर्देशित 

जगदीश राठौर M.94254 90641

रतलाम : आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं आगामी त्योहारों नवरात्री, दशहरा आदि पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं त्योहारों को शांति एवं सद्भावना पूर्वक संपन्न करवाने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए.

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के नेतृत्व में बुधवार को नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अभिलाष भलावी, रक्षित निरीक्षक जगदीश पाटिल, थाना प्रभारी स्टेशन रोड भुवानीराम वर्मा, थाना प्रभारी माणकचौक प्रिती कटारे, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र राजेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी डीडी नगर सुरेंद्र गडरिया सूबेदार मोनिका ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल एवं शहर के चारो थानों के बल एवं आईटीबीपी की कंपनी सहित कुल 250 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नागरिकों से जनसंवाद किया. फ्लैग मार्च कालका माता मंदिर से प्रारंभ होकर सुरजपोर, मोचीपुरा, चिंतामन गणेश मंदिर, महलवाड़ा होते हुए नगर निगम चौराहा पर समाप्त हुआ.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल