साकेत साहित्य संस्थान राजसमंद की त्रैमासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
राजसमंद. साकेत साहित्य संस्थान, जिला राजसमंद की निर्वाचित जिला कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को सायं 4:30 बजे जिला सूचना केंद्र राजसमंद में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संस्थान की जिलाध्यक्ष वीणा वैष्णव ने की. बैठक में एजेंडे के अनुसार कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.
साकेत सभा अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि मीटिंग में गत 3 महीनों की गतिविधियों की समीक्षा की गई और भविष्य में कार्यों को और बेहतर करने पर बल दिया गया. महासचिव कमल अग्रवाल और सहसचिव कुमार दिनेश ने त्रैमासिक कार्यों की योजना बनाई. साहित्य प्रमुख कुसुम अग्रवाल तथा सभी कार्यकारिणी के समक्ष कोषाध्यक्ष राधेश्याम राणा द्वारा गत 6 माह का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया.
संस्थान के गोष्ठी प्रभारी चंद्रशेखर नारलाई और सह प्रभारी डॉ संपत रेगर ने गोष्ठी एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर कमियों को दूर करने पर कई सलाह दिए. साथ ही सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में संस्थान द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पुस्तक "मेरा गाँव मेरा गौरव" पर अंतिम अनुमोदन प्रदान किया गया. सहसचिव कुमार दिनेश और मीडिया प्रभारी अन्नू राठौड़ "रुद्रांजली " ने नई कार्यकारिणी की गत छः माह की उपलब्धियों से अवगत करवाया साथ ही लंबित कार्यों को सजगता के साथ समय से पूरा करने के लिए कहा. अंत में संस्था अध्यक्ष वीणा वैष्णव और उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव ने की सभी पदाधिकारियों के कार्यों की मुक्त कंठ प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया.
"मेरा गाँव मेरा गौरव"
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
छत्तीस कौम के सहयोग से सरपंच चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश प्रजापती : सर्व समाज के विकास का संकल्प : जन समर्थन में सबसे आगे
मुंबई की चकाचौंध छोड़ मातृभूमि की पुकार पर लौटे प्रकाश प्रजापती : राजसमंद के नक्शे पर बामन टुकड़ा को चमकाने का लिया संकल्प