📅 Friday, 23 October 2026 | 08:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

दिव्यांग मतदाताओं को जागरुक करने के लिए प्रशिक्षण दिया

📅 27 September 2018, 05:36 AM • ✍️ Suresh Bhat...✍️ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिव्यांग मतदाताओं को जागरुक करने के लिए प्रशिक्षण दिया
दिव्यांग मतदाताओं को जागरुक करने के लिए प्रशिक्षण दिया

राजसमंद। सुगम मतदान के लिए स्वीप सेल द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए जिला परिषद सभागार में चारों विधानसभा क्षेत्रवार कॉर्डिनेटर एवं दक्ष प्रशिक्षकों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन आयोग की सुगम मतदान की थीम के अनुसार दिव्यांग मतदाताओं को जागरुक करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविन्द सिंह राणावत ने सभी कॉर्डिनेटर एवं दक्ष प्रशिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में सुव्यवस्थित रूप से नाटकों द्वारा कार्य करने के लिए समझाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम से सम्बन्धित गतिविधियों का जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने और मतदाता जागरुकता से सम्बन्धित लोक जागरण कार्यक्रमों के प्रति बेहतर दायित्व निर्वहन का आह्वान किया। प्रशिक्षण में महेन्द्र सिंह झाला द्वारा पीडब्ल्यूडी की कार्य योजना के विभिन्न चरणों को विस्तार पूर्वक समझाया। दक्ष प्रशिक्षिका नीतू बाला ने विकलांगता के प्रकारों को विस्तार से समझाते हुए अतिसंवेदनशील रूप से मतदान दिवस के दिन ई-स्कॉर्ट की सहायता से मतदान की प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समस्त परिपत्रों को पढक़र सुनाया एवं वितरित भी किए गए। संचालन दिनेश चन्द्र श्रीमाली ने किया। कार्यक्रम में ब्रांड एम्बेसेडर जगदीश तेली, स्वीप सेल रामप्रकाश शर्मा, रूपेश पालीवाल और उदयलाल पालीवाल आदि उपस्थित थे।

paliwalwani.com
फोटो-राजसमंद। स्वीप के समन्वयकों एवं दक्ष प्रशिक्षकों का जिलास्तरीय प्रशिक्षण में मंचस्थ अधिकारी व उपस्थित संभागी। फोटो-प्रहलाद पालीवाल
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें