📅 Friday, 23 October 2026 | 08:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,750 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

बजरंग सेना में श्री हुकम सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत

📅 06 April 2020, 02:18 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बजरंग सेना में श्री हुकम सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत
बजरंग सेना में श्री हुकम सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत

राजसमंद। बजरंग सेना के राजस्थान प्रभारी श्री विनोद सिंह शेखावाटी व प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह खिरोड़ के आदेशानुसार राजसमंद जिला अध्यक्ष श्री सोनु कुमार ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में भीम क्षेत्र के मंडावर निवासी श्री हुकम सिंह चौहान को राजसमंद जिला मीडिया का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही जिले के विभिन्न पदों पर कार्यकर्त्ता मनोनीत किए। राजसमंद बजरंग सेना जिलाध्यक्ष श्री सोनु कुमार ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री हुकम सिंह चौहान पिछले कई सालों से राजसमंद जिले के मीडिया क्षेत्र तथा विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हैं। इसलिए उन्हें मिडिया क्षेत्र का कार्य सौंपा गया। इस दौरान नवनियुक्त जिला मिडिया प्रभारी श्री हुकम सिंह चौहान ने पालीवाल वाणी को बताया कि बजरंग सेना से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हुं और विश्वास दिलाता हुं कि संस्था को आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा और जल्द ही भीम देवगढ़ की तहसील कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। श्री हुकम सिंह चौहान के बजरंग सेना राजसमंद का जिला मीडिया प्रभारी बनने पर रावत राजपूत समाज के पृथ्वी सिंह भोजपुरा, राजसमंद गोसेना जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, पुखराज साल्वी, डुंगर सिंह कालेटरा, करन सिंह नाबरी, बनवीर सिंह लसाड़िया, नरेंद्र सिंह मंडावर, बहादुर सिंह, राजू सिंह पीपलीनगर, सरवण सिंह मंडावर, महिपाल सिंह कुकड़ा सहित कई साथियों ने बधाई संदेश ओर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजस्थान प्रदेश प्रभारी विनोद सिंह शेखावाटी ने भी श्री हुकम सिंह चौहान को शुभकामनाएं दी।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !! 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें