📅 Thursday, 05 November 2026 | 01:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,039.38 ▲ +1,737.98 (+2.25%) • निफ्टी 50: 24,484.70 ▲ +524.10 (+2.19%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,390 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,900 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल समाज 44 श्रेणी चतुर्थ खेलकूद प्रतियोगिता 2018 का शुभारंभ आज धायला में

📅 27 December 2018, 09:18 PM • ✍️ Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज 44 श्रेणी चतुर्थ खेलकूद प्रतियोगिता 2018 का शुभारंभ आज धायला में
पालीवाल समाज 44 श्रेणी चतुर्थ खेलकूद प्रतियोगिता 2018 का शुभारंभ आज धायला में

धायला। 44 श्रेणी पालीवाल ब्राह्मण समाज की तीन दिवसीय चतुर्थ खेलकूद प्रतियोगिता 2018 दिनांक 28 दिसंबर को प्रात : 9 बजे गांव धायला जिला राजसमंद, राजस्थान पर आयोजित की जा रही है। आज प्रतियोगिता का शुभारंभ धायला के विद्यालय खेल मैदान पर होगा।

पालीवाल समाज अध्यक्ष श्री शंकरलाल पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री लेहरीलाल दवे, मंत्री श्री तुलसीराम बागोरा ने पालीवाल वाणी को बताया राजसमंद स्तर पर जिला, गांव व शहरी क्षैत्रों में निवास करने वाले पालीवाल समाज की टीम भाग ले रही है। खेलमंत्री श्री लक्ष्मीलाल पुरोहित, श्री भगवतीलाल पुरोहित ने पालीवाल वाणी को आगे बताया कि पहले दिन छात्र वर्ग की वालीबॉल व कब्बडी के साथ रस्साकस्सी, वरिष्ठों के लिए कुर्सी रेस प्रतियोगिता होगी। 29 को बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 30 को अतिथिगण द्वारा विजेता प्रतिभागियो का पुरस्कृत किया जाएगा। पालीवाल वाणी को विनोद पालीवाल, सुंदरलाल पुरोहित ने आगे बताया प्रतियोगिता की तैयारी विगत एक माह से चल रही थी जो आज अंतिम रूप दिया गया। इस आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न गांव स्तर पर काफी उत्साह का महौल दिखाई दिया। समाज के सूचना मंत्री सुचना मंत्री श्री नरेन्द्र पालीवाल ने कहा कि इस खेलकुद प्रतियोगिता को लेकर समाज में युवा वर्ग के साथ मातृशक्ति बालिका भी खुश नजर आ रही थी। प्रचार के लिए विभिन्न गांवों पर जाकर संपर्क किया गया। जिसके चलते आयोजन को लेकर सर्वश्री सुंदरलाल पुरोहित, विष्णु पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल, नारायणलाल मेहता, सुंदरलाल मेहता, खेमराज मेहता, धायला गांव अध्यक्ष हरीश पुरोहित, संरक्षक मधुसुदन पालीवाल, फतेहलाल पुरोहित उपाध्यक्ष बंशीलाल मेहता ने कहा कि गांव में जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है।
पालीवाल वाणी ब्यूरो से Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें