📅 Tuesday, 03 November 2026 | 04:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,950 • 🥈 चांदी (1kg): ₹187,900 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल गौरव : दिया पालीवाल ने समाज को गौरवान्ति किया

📅 03 June 2022, 11:21 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल गौरव : दिया पालीवाल ने समाज को गौरवान्ति किया
पालीवाल गौरव : दिया पालीवाल ने समाज को गौरवान्ति किया

नाथद्वारा : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की प्रतिभाशाली कुमारी दिया पालीवाल पुत्री श्री यशवंत पालीवाल निवासी सिरोला तहसील नाथद्वारा जिला राजसमंद ने कॉमर्स में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पालीवाल समाज और अपने परिजनों का नाम रोशन किया.

90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली दिया पालीवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं. इसके लिए कड़ी मेहनत करने में पीछे नहीं हैं. श्रीजी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथद्वारा की विद्यार्थी दिया यशवंत पालीवाल (ग्राम. सिरोला) ने 500 में से 450 अंक प्राप्त कर हम सबको गौरवान्ति किया. 

दिया पालीवाल ने गुरुजनों एवं माता पिता के आशीर्वाद को इस सफलता का कारण बताया. उसने आगे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले को संदेश देते हुए कहा कि पहले हर टॉपिक का कांसेप्ट क्लियर करें अपने गुरुजनों के अनुभवों का फायदा लेते हुए उनके बताए हुए अनुसार तैयारी करें तभी सफलता प्राप्त की जा सकती हैं.

दिया पालीवाल की माता ज्योति पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि यह दिया कि रात दिन के मेहनत का नतीजा है और दिया ने अपने बड़े बाबा भगवतीलाल पालीवाल तथा पिता यशवंत पालीवाल के मार्गदर्शन में बिना किसी ट्यूशन के यह सफलता प्राप्त की. दिया पालीवाल को पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, सांवरिया रामायण मंडल, संस्था ब्राह्मण परिवार, पालीवाल जय अंबे ग्रुप सहित पालीवाल समाज बंधुओं ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं दी. उक्त जानकारी श्री सचिन व्यास ने पालीवाल वाणी को दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें